उपायुक्त ने ईसपुर में प्रस्तावित नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

by
रोहित जसवाल। ऊना, 19 फरवरी . उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ईसपुर का दौरा कर वहां प्रस्तावित नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र के भवन का निरीक्षण किया। यह केंद्र 50 बिस्तरों की सुविधा के साथ स्थापित किया जाएगा और इसका संचालन गुजन संस्था द्वारा किया जाएगा। केंद्र को वहां उपलब्ध सरकारी भवन में खोला जाएगा, जो पूर्व में वन विभाग के उपयोग में था।
उपायुक्त ने एसडीएम को भवन में आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस केंद्र में योग, बैडमिंटन, वॉलीबॉल जैसे खेलों के साथ-साथ गार्डनिंग और खेती जैसी रचनात्मक गतिविधियों की सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया, ताकि यहां उपचाराधीन लोग सक्रिय और सकारात्मक वातावरण में रहें तथा उनकी पुनर्वास प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सके।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यह केंद्र नशे के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुनर्वास के साथ-साथ हमारा उद्देश्य प्रभावित लोगों को एक सकारात्मक वातावरण देना है, जिससे वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें। इसके लिए केंद्र में योग, खेल और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
इसके उपरांत, उपायुक्त ने ईसपुर में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर पानी निकासी की समस्या और बिजली के खंभों से लटकते तारों का निरीक्षण किया तथा एसडीएम को शीघ्र सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं सीपीओ संजय सांख्यान, गुजन संस्था के प्रतिनिधि डॉ. बलदेव डोगरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बौंस में ऋषि पराशर के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  दरंग विधान सभा क्षेत्र के बौंस में ऋषि पराशर के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष पहुंचे औऱ देवता का आशीर्वाद लिया। देवता कमेटी...
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी में चालक पद के ड्राइविंग टेस्ट एक व दो अप्रैल को बिलासपुर में

ऊना : आर.एम. एचआरटीसी सुरेश धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर मंडल के अधीनस्थ हमीरपुर, बिलासपुर, देहरा, ऊना व नालागढ़ के लिए चालक पद के लिए आवेदन करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वराज माजरा स्थित पार्किंग के समीप शेड को ई-कचरा संग्रहण के लिए किया अधिकृत

बी बी एन, 12 मार्च (तारा) : नगर निगम बद्दी क्षेत्र में ई-कचरे के वैज्ञानिक एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वराजमाजरा के समीप लोक निर्माण विभाग के उपमंडल कार्यालय बद्दी की...
हिमाचल प्रदेश

ADC के सरकारी आवास में लगी आग : लाखों का सामान जलकर राख

रोहित जसवाल । ऊना : अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) महेंद्र पाल गुर्जर के सरकारी आवास में आग लग गई। हादसे में ऊपरी मंजिल पर रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत...
Translate »
error: Content is protected !!