फरार कैदी 7 घंटे बाद फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

by

एएम नाथ । धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद में बुधवार दोपहर को जिला अदालत के बाहर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब एक कैदी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, मगर वो एन वक्त पर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
हालांकि, कांगड़ा पुलिस टीम ने धर्मशाला जेल से फरार हुए इस कैदी को देर शाम को धर दबोचा है. कैदी की पहचान रजत बंसल के तौर पर हुई है. आरोपी रजत बंसल कांगड़ा शहर के वार्ड नंबर 6 का रहने वाला है और उस पर लूटपाट, चोरी और नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं.

काबिलेगौर है कि आज कोर्ट में पेशी के दौरान रजत पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. इसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की और करीब सात घंटे के भीतर कैदी को पकड़ लिया गया. रजत को पकड़ने के लिए आज दिन में कई जगह दबिश दी गई. पुलिस ने रजत के घर के आसपास सादे कपड़ों में पुलिस जवान तैनात किए थे और शाम करीब 6 बजे जब रजत मिशन रोड से अपने घर की तरफ जा रहा था, तब सादे कपड़ों में तैनात पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया।
हालांकि, कांगड़ा पुलिस टीम ने धर्मशाला जेल से फरार हुए इस कैदी को देर शाम को धर दबोचा है. कैदी की पहचान रजत बंसल के तौर पर हुई है. आरोपी रजत बंसल कांगड़ा शहर के वार्ड नंबर 6 का रहने वाला है और उस पर लूटपाट, चोरी और नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

काबिलेगौर है कि आज कोर्ट में पेशी के दौरान रजत पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. इसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की और करीब सात घंटे के भीतर कैदी को पकड़ लिया गया. रजत को पकड़ने के लिए आज दिन में कई जगह दबिश दी गई. पुलिस ने रजत के घर के आसपास सादे कपड़ों में पुलिस जवान तैनात किए थे और शाम करीब 6 बजे जब रजत मिशन रोड से अपने घर की तरफ जा रहा था, तब सादे कपड़ों में तैनात पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का किया दौरा

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में टाइम्स ऑफ इंडिया समूह द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने डॉ. प्रमोद सावंत को पुनः मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

शिमला :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज गोवा की राजधानी पणजी के नजदीक बम्बोलिम में आयोजित समारोह में डॉ. प्रमोद सावंत को दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद स्थापित की गयी मौलिक कर्तव्यों की संस्मरण शिला समाज को दे रही सार्थक सन्देश : खन्ना

होशियारपुर : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना के आग्रह पर डी.ए.वी. शिक्षण संस्थानों के कनवोकेशन समारोह के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डी.ए.वी. कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंवर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की

आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ था रायपुर निवासी सुरेंद्र का मकान ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त मकान मालिक रायपुर निवासी सुरेंद्र कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!