महिला सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या : नाली को लेकर कुछ लोगों के बीच चल रहा था विवाद

by
अबोहर : पंजाब के अबोहर के गांव कल्लरखेडा में गुरुवार सुबह नाली विवाद को लेकर हुए झगड़े में मौजूदा सरपंच पूनम रानी के पति शंकर जालप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि आम आदमी पार्टी  के ब्लॉक प्रधान मनोज कुमार ने पंचायत के दौरान गुस्से में आकर उन्हें गोली मार दी।
            गांव में नाली को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके समाधान के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान अचानक मनोज कुमार ने गुस्से में आकर सरपंच के पति शंकर जालप पर गोली चला दी। गोली लगते ही शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए, और परिजन उन्हें इलाज के लिए श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को राउंडअप  कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मार्किट कमेटियां व खरीद एजेंसियां मंडियों में तिरपालों का पर्याप्त स्टाक बनाए यकीनी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में सुचारु ढंग से की जा रही है गेहूं की खरीद गेहूं की खरीद में किसी भी तरह की ढीलाई या लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त होशियारपुर :...
article-image
पंजाब

हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग और हथियार तस्करी से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह...
article-image
पंजाब

Congress candidate Ranjit Kumar filed

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.25 :   Additional Deputy Commissioner-cum-Returning Officer for 044-Chabbewal (SC) Vidhan Sabha Constituency Sh. Rahul Chaba receiving nomination papers of Congress Party Candidate Ranjit Kumar at local DAC on Friday, The General Observer Mr....
article-image
पंजाब

भारतीय सेना और केंद्रीय संचार ब्यूरो ( सीबीसी ) ने अग्निपथ योजना के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया

ज्यादा से ज्यादा जागरूकता के लिए जिला होशियारपुर के आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कॉलेजों को ऑनलाइन लिंक किया गया अग्निपथ योजना की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) की अंतिम तिथि 15 मार्च तलवाड़ा : केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!