बारिश से नुकसान झेल रहे किसानों की फसलों का सरकार तुरंत मुआवजा जारी करे : लेबर पार्टी

by

होशियारपुर  : लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान और धर्मिंदर बंगड़ ने बेमौसमी बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान और तुरंत पंजाब सरकार द्वारा मुआवजा जारी न करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बहुत से किसान ऐसे भी हैं जिनके सिर पर कर्ज चुकाने वाले खड़े हैं और कई किसानों की अपनी निजी जमीन भी नहीं है तथा वे ठेके पर लेकर खेती करते हैं और भारी कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। जो गेहूं पूरी तरह गिर चुकी है उसका दाना भी खाने योग्य नहीं रहेगा। जहां किसानों की फसलें तबाह हुई हैं, वहीं पशुओं का चारा भी प्रभावित हुआ है। जिन किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है, उनके संबंध में बैंकों को भी लिमिट संबंधी राहत देनी चाहिए ताकि किसान चिंता मुक्त होकर अपना काम कर सकें और बैंकिंग प्रणाली में बड़े सुधार के लिए काम करने की जरूरत है। सरकार से मांग की कि किसानों को तुरंत मुआवजा जारी किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने चंडीगढ़ को दिया भरोसा : भाजपा के शासनकाल में खोए 10 साल की भरपाई की जाएगी : मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 3 मई: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के सांझा उम्मीदवार मनीष तिवारी ने शहर के लोगों को भरोसा दिया कि वह भाजपा के शासनकाल में खोए गए कीमती दस सालों की भरपाई करेंगे। उन्होंने...
article-image
पंजाब

ठगे 31 लाख रुपये….नकली शेंगेन वीजा थमाने वाला एजेंट पंजाब से गिरफ्तार

दिल्ली। आईजीआई थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एजेंट रविंदर सिंह उर्फ लल्ली को गिरफ्तार किया है। रविंदर पर आरोप है कि इसने दो युवकों को नकली शेंगेन वीजा...
article-image
पंजाब

पाहलेवाल छप्पड़ को सीचेवाल माडल के हिसाब से पक्का करवाया जायेगा : निमिषा

गढ़शंकर – पाहलेवाल छप्पड़ का गंदा पानी जो लोगों के घरों में भर जाता का मुआयना करते हुए निमिषा मेहता ने कहा कि इस छप्पड़ को पक्का कराया जाएगा और इसे सीचेवाल माडल की...
Translate »
error: Content is protected !!