शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब नहीं होगी खैर : 1,000 सैंपल में से 229 में शराब के सेवन की आई बात सामने

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में रासायनिक विश्लेषण के लिए राज्य की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए 1,000 रक्त सैंपल में से 229 में वाहन चलाते समय शराब के सेवन की बात सामने आई है।
पुलिस ने गुरुवार (20 फरवरी) को यह जानकारी दी।  यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की यातायात, पर्यटक और रेलवे (टीटीआर) शाखा ने सड़क यातायात दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण करके 2024 में पूरे राज्य में सड़क यातायात दुर्घटनाओं की निगरानी की और हादसों के दौरान लिए गए 1,000 नमूनों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा था. रिपोर्ट के अनुसार, 229 (लगभग 25 प्रतिशत) नमूनों में शराब की मात्रा पाई गई है।
टीटीआर शाखा द्वारा किया जा रहा है अनुसंधान
बयान में कहा गया है कि नशे की हालत में वाहन चलाना एक खतरनाक समस्या है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है और इसलिए, इस समस्या को दूर करने के लिए राज्य की टीटीआर शाखा द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस उल्लंघन करने वालों (शराब पीकर गाड़ी चलाने) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति, जो पहले भी शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए दोषी पाया जा चुका है, फिर से वही अपराध करता है, तो सक्षम प्राधिकारी को उल्लंघनकर्ता के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने का निर्देश दिया जाएगा।
अब पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने के पहले अपराध के लिए भी मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत निर्धारित कारावास की सजा के लिए मुकदमा चलाएगी. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बार बार शराब पीकर वाहन चलाने का अपराध करने वालों का डेटा बैंक तैयार करने का निर्देश दिया है, जिसे वे राज्य की टीटीआर विंग को सौंपेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के बच्चों को मिलेगी आईसीएसई बोर्ड की हाई-टेक शिक्षा

सेंट स्टीफन स्कूल ने बदली शिक्षा की तस्वीर चम्बा के शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि सेंट स्टीफन स्कूल को मिली आईसीएसई बोर्ड की मान्यता एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मंडी के धर्मपुर में 71.39 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए

धर्मपुर  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह ने आज मंडी जिला के धर्मपुर में 71.39 करोड़ रुपये लागत की 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए। उन्होंने अवाहदेवी-टीहरा सड़क पर 2.92 करोड़ रुपये की लागत से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 1000 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ीः मुख्यमंत्री पात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए अप्रैल में बीपीएल सर्वेक्षण फिर होगा शुरू : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कोटला पुलिस चौकी को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने की घोषणा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान ज्वाली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ के होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ : पुलिस ने पंजाब-हरियाणा समेत बिहार की लड़कियों को किया रेस्क्यू

7 लड़कियों को किया रेस्क्यू, दोनों संचालक फरार एएम नाथ। नालागढ़ :  होटल में बड़े स्तर पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां...
Translate »
error: Content is protected !!