विनय मोदी ने संभाला एससी आयोग के सदस्य सचिव का कार्यभार

by
रोहित जसवाल। ऊना, 21 फरवरी। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विनय मोदी ने शुक्रवार को ऊना के रामपुर स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के स्थायी सदस्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोग के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी नीतियों और योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ लागू करने की प्रतिबद्धता जताई। इससे पहले ऊना के सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
May be an image of 2 people and text
आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थायी सदस्य सचिव की नियुक्ति से आयोग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और विभिन्न जिलों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निपटान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सभी लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी।
गौरतलब है कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ ऊना को हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय की सौगत दी है। इसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिसंबर 2024 में किया था। आयोग का प्राथमिक उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग को न्याय और सुविधाएं प्रदान करना है।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, एआरओ नरेंद्र शर्मा, सर्वजोत समेत अन्य अधिकारी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहित ठाकुर ने कुड्डू पंचायत में आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा

रोहित ठाकुर ने कुड्डू पंचायत में आपदा से हुए नुकसान का लिया जायज ***कुड्डू-सराजी मार्ग और शिलोल सड़क को कर दिया गया है बहाल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज अपने विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की युवती चिट्टे के साथ हुई गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस

एएम नाथ। सोलन :   जिला सोलन के पुलिस थाना बददी के तहत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फेस 3 मकान नंबर 421 की तालाशी करने पर 0.93 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को जमीनी स्तर पर मिला प्रचंड जनादेश, कांग्रेस के नेताओं के पैरों तले जमीन नहीं : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज अपने अपने क्षेत्र में हुए धराशाई, देवतुल्य जनता का आभार चमियाणा जिला परिषद वार्ड के भाजपा समर्थित विजेता खुश विक्रम सेन ने की नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेले के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिरकत……..बोले ..पिपलू मेला न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 6 जून. कुटलैहड़ के ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेले के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर आयोजन की गरिमा...
Translate »
error: Content is protected !!