पॉक्सो मामले में 6 साल की देरी से दाखिल की चार्जशीट : कोर्ट ने जांच अधिकारी को लगाई फटकार

by
नई दिल्ली।  दिल्ली की एक अदालत ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के मामले में छह साल की देरी के बाद चार्जशीट दाखिल करने पर जांच अधिकारी (IO) को फटकार लगाई है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनु अग्रवाल चार्जशीट दाखिल करने में हुई देरी को माफ किए जाने की याचिका पर सुनवाई कर रही थीं।
कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच करने और यह बताने को कहा कि क्या इसे रोकने के लिए कोई तंत्र है. 25 जनवरी के अपने आदेश में, कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अप्रैल 2017 में आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 506 (आपराधिक धमकी) और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
हालांकि, कोर्ट ने कहा कि चार्जशीट 24 दिसंबर, 2024 को ही दाखिल की गई. जिसमें देरी के पीछे के कारण शामिल थे। इस दौरान जांच अधिकारी का तबादला कर दिया गया था। उनके पास काम का बहुत बोझ था; कुछ व्यक्तिगत मुद्दे थे और केस फाइल का रिकॉर्ड गायब हो गया था।
अदालत ने बताया कि आवेदन के साथ कोई दस्तावेज संलग्न नहीं किया गया था, जिससे पता चले कि आईओ ने स्थानांतरण के बाद पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड रूम में अंतिम रिपोर्ट सौंपी थी। यह साफ है कि आरोप पत्र आईओ के पास ही रहा. आवेदन में बताए गए आधार केवल दिखावा हैं। आईओ ने इतने गंभीर अपराध में छह साल तक आरोप पत्र अपने पास रखा और उसे दाखिल नहीं किया।
जाए (अंतिम रिपोर्ट को अदालत में ले जाने के लिए प्राधिकरण) तो रिपोर्ट दाखिल करें और यदि ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, तो उसे इस तरह से तैयार करें कि आरोपपत्र दाखिल करने में कोई अनावश्यक देरी न हो.’
इस बीच, अदालत ने आरोपी को तलब करते हुए कहा कि वह अपने समक्ष मौजूद साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध का संज्ञान ले रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीचौकी में नए उपमंडल कार्यालय को मंजूरी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय को शिमला से हमीरपुर स्थानातंरित करने के निर्णय का स्वागत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां निदेशक मंडल की 47वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान बोर्ड के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास की परियोजनाओं पर तीव्र गति से होगा कार्य : आरएस बाली…. बोले पर्यटन राजधानी के संकल्प को पूरा करने में नहीं रहे कोई कमी

धर्मशाला, 13 दिसंबर । पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार एशियन विकास बैंक की मदद से हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए 2500 करोड़ रूपये खर्च किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल, फिर दी दर्दनाक मौत.

एएम नाथ। मंडी । हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। पंडोह के 9 मील के पास महिला का मर्डर हुआ था। ब्लाइंड दिख रहे इस मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 बैलेट पेपर हुए गायब : 8 कर्मचारियों पर FIR दर्ज

एएम नाथ । सोलन : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच सोलन जिले के विकास खंड कुनिहार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बैलेट...
Translate »
error: Content is protected !!