खालसा कालेज गढ़शंकर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया

by
गढ़शंकर, 22 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कॉलेज के पंजाबी विभाग द्वारा लिबरल आर्ट्स सोसायटी के बैनर तले प्रिं. डा. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। मातृभाषा द्वारा हुनर तथा योग्यता का विकास विषय के अंतर्गत मनाए गए इस मातृभाषा दिवस मौके भाषण प्रतियोगिता तथा निबंध लिखने के मुकाबले करवाए गए,  जिसमें कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह का आगाज़ करते डॉ. कमलजीत कौर ने समागम का हिस्सा बने कॉलेज प्रिंसिपल, स्टाफ तथा विद्यार्थियों का स्वागत करते मातृभाषा के महत्व बारे जानकारी सांझा की। कॉलेज प्रिं. डॉ. अमनदीप हीरा ने मातृभाषा के बारे में विचार प्रकट करते कहा कि जो व्यक्ति अपने मातृभाषा को अच्छी तरह समझ, बोल, लिख तथा पढ़ सकता है वह दूसरी भाषाओं को सीखने के समर्थ हो सकता है। उन्होंने निजी तजुर्बों के माध्यम से विद्यार्थियों को मातृभाषा से जुड़ने के लिए प्रेरित करते पंजाबी विभाग के प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे मुकाबले विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास तथा उनके शख्सियत को निखारने में मुख्य रोल अदा करते हैं। इस मौके भाषण मुकाबले में सिमरन, जसमीन कौर तथा जसविंदर कौर ने क्रमशः प्रथम,  द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में जसमीन कौर, राजविंदर कौर तथा दिलप्रीत कौर ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को इनाम वितरित किए गए। समाप्ति मौके प्रो. सौरभ दादरी ने सबका धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रो. लखविंदरजीत कौर, डा. मनवीर कौर, डा. जानकी अग्रवाल तथा प्रो. रितु सिंह उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला का मर्डर करने का दावा किया सचिन बिश्नोई ने : गैंगस्टर लॉरेंस के भांजा बताया खुद को सचिन बिश्नोई ने

चंड़ीगढ़ : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर में नया मोड़ आ गया है। गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई ने दावा किया है कि मैने हत्या की है। खुद को सचिन बिश्नोई...
article-image
पंजाब

सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक : शादी के 12 साल बाद दोनों के रास्ते हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग

नई दिल्ली : मशहूर सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। करीब ढाई साल बाद दिल्ली के कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दे दी है। ऐसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

56 साल तक बर्फ में दबे रहे हरियाणा के फौजी मुंशीराम : जानें बर्फ में कितने सालों तक सुरक्षित रह सकता है इंसान का शरीर?

रोहित भदसाली।  लाहौल स्पीति :  हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति की चंद्रभागा रैंज में 56 साल पहले हुए विमान हादसे में अब चार फौजी जवानों के शव बरामद किए गए हैं. भारतीय सेना की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11 IAS, 2 IPS, 1 IFS और 1 IRS अधिकारी जांच के घेरे में…..सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी सर्टिफिकेट घोटाला उजागर!

 नई दिल्ली।  भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. यह कार्रवाई एक विस्तृत शिकायत के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!