जयराम ठाकुर का अध्यक्ष बनना लगभग माना जा रहा तय : नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चा में ये है यह 3 नाम

by
एएम नाथ। शिमला :। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हमेशा चौंकाने वाले निर्णय लेने के लिए जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह के निर्णय की आहट सुनाई दे रही है। हाईकमान से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर  की मुलाकात के बाद उनके प्रदेश अध्यक्ष  बनाने की चर्चा तेज हो गई है। अगर जयराम प्रदेश अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें नेता प्रतिपक्ष पद छोड़ना होगा। उनके स्थान पर किसी अन्य की तैनाती होगी।
    पार्टी सूत्रों की मानें तो जयराम ठाकुर का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है। उनके अनुसार जयराम ठाकुर के नाम पर मुहर लग गई है तथा अब औपचारिक घोषणा ही होनी है। इससे पहले अध्यक्ष पद की दौड़ में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का नाम था। बदले सियासी समीकरण के बीच जयराम को हाईकमान यह दायित्व सौंपने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष चयन को लेकर दिल्ली बुलाए गए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से इस विषय पर चर्चा की है।
भाजपा ऐसे नेता को अगला प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहती है, जिसके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाए। नए प्रदेश अध्यक्ष को अपने विधानसभा क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी चुनाव प्रचार के लिए समय निकालना होगा। चुनाव अधिकारी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह अब शिमला आएंगे। इसके बाद निश्चित प्रक्रिया को अपनाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चयन सप्ताह के भीतर करने की संभावना है। फरवरी में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना लगभग तय है। प्रदेश अध्यक्ष चयन से पहले भाजपा ने सभी 171 मंडलों एवं 17 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।
नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चा में 3 नाम
जयराम को अगर प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलती है तो उन्हें नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छोड़नी होगी। इस स्थिति में नेता प्रतिपक्ष के लिए विपिन सिंह परमार , बिक्रम ठाकुर और सतपाल सिंह सत्ती के नाम चर्चा में हैं। कांगड़ा जिला पर बात अटकी तो विपिन व बिक्रम में से किसी एक को नहीं तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नाम को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने देहरा से 9 हजार 399 मतों से की जीत दर्ज : कमलेश ठाकुर को 57.94 प्रतिशत और होशियार सिंह को 41.30 प्रतिशत वोट पड़े

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा : देहरा उपचुनाव परिणाम देहरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने 9 हजार 399 मतों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 32 हजार 737 मत पड़े, इनमें 32 हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी ने एक लाख और आईएचएम ने 20 हजार रुपए की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स बेचीं

एएम नाथ। हमीरपुर 02 मई। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 8 मई को निकाले जा रहे रैफल ड्रॉ में बड़े ईनाम जीतने तथा इसी बहाने सोसाइटी के लिए अंशदान देने हेतु लोगों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर स्मारिका एवं निमंत्रण कार्ड उप समिति की बैठक आयोजित , अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

स्मारिका का ई-संस्करण भी होगा तैयार ,निमंत्रण कार्ड के लिए प्रारूप आमंत्रित , ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे प्रारूप और रचनाएं चंबा, 3 जुलाई अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत निमंत्रण कार्ड एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार ने दिया पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पैंशन का तोहफाः वीरेंद्र कंवर

विजय दिवस के अवसर पर थाना कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में बोले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ऊना- विजय दिवस के अवसर पर थाना कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीण विकास...
Translate »
error: Content is protected !!