खालसा कालेज गढ़शंकर में बिजनेस कार्निवल 25 को 

by
गढ़शंकर, 23 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में 25 फरवरी को बिजनेस कार्निवल धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते बताया कि इस कार्निवल में कॉलेज विद्यार्थियों के अलावा दूसरे कॉलेजों के विद्यार्थी भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्निवल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव शिक्षा इंजीनियर सुखमिंदर सिंह की प्रेरणा से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्निवल में विभिन्न श्रेणियों के 30 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे और इस मौके लाइव म्यूजिक तथा पंजाबी विरसे की पेशकारी भी होगी। उन्होंने बताया कि कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवीनता और स्टार्टअप की भावना पैदा करना है। उन्हें बताया कि बिजनेस कार्निवल कॉमर्स विभाग के मुखी प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, आईआईसी के प्रेसिडेंट डॉक्टर अजय दत्ता, कन्वीनर प्रोफेसर दीपिका, बिजनेस स्टूडेंट्स एसोसिएशन के चेयरपर्सन डॉक्टर गुरप्रीत सिंह तथा प्रो. गुरप्रीत सिंह कलसी के प्रबंधों तले मनाया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व २० जनवरी को मनाया जाएगा |

नंगल: श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के संबंध में गुरूद्वारा सिंह सभा मेन मार्केट में अलग-अलग गुरूद्वारा कमेटियों के प्रधानों ने मीटिंग की। इस संबंधी जानकारी देते हुए गुरूद्वारा घाट साहिब...
article-image
पंजाब

अंकुर पब्लिक स्कूल माहिल पुर का परिमाण शानदार रहा

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा :  अंकुर पब्लिक स्कूल माहिल पुर का परिमाण शानदार रहा जिस में अर्शप्रीत ने 583/650 अंक प्राप्त करके स्कूल में से प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी तरह सुखदीप कौर ने...
article-image
पंजाब

सभी विभागों के कच्चे मुलाजि़मों को पक्के करने सम्बन्धी प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी: भारत भूषण आशु

कैबिनेट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति के जल्द आएंगे फैसले गेहूँ की खऱीद सुचारू रूप से जारी, मंडियों में हर किस्म के पुख़्ता प्रबंध पंजाब सरकार ने बारदाने के उचित प्रबंध किए आशु और अरोड़ा...
article-image
पंजाब

परमजीत सिंह जिला कुश्ती संघ के प्रधान , राजिंदर सिंह महासचिव और चांद सिंह चुने गए कोषाध्यक्ष

होशियारपुर, 18 जुलाई (ममता) : जिला कुश्ती संस्था की चुनावी बैठक आज आयोजित की गई। अैठक में जिले भर से पहलवान हाजिर हुए । पंजाब कुश्ती संघ की तरफ से गुरमीत सिंह आब्जर्वर के...
Translate »
error: Content is protected !!