मालदीव में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ढूंढने गए सुकून – हिमाचल की चिंता छोड़ : सांसद अनुराग ठाकुर ने कसा तंज

by
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मालदीव दौरे पर हिमाचल प्रदेश की सियासत गरमा गई है. जम्मू कश्मीर पहुंचे बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा है।   उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता त्रस्त है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सैर-सपाटे में मस्त हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की चिंता छोड़ मुख्यमंत्री सुक्खू मालदीव में सुकून ढूंढने गए हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री को अच्छा महसूस नहीं हो रहा है. यही वजह है कि सुकून की तलाश में मालदीव गए हैं. बीजेपी नेता करण नंदा ने भी मुख्यमंत्री सुक्खू के मालदीव की यात्रा पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया भर से लोग महाकुंभ का दर्शन करने भारत आ रहे हैं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोस्तों के साथ मालदीव की यात्रा पर निकल गए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास ठप्प है, जनता त्रस्त है और मुख्यमंत्री सुक्खू मस्त हैं।
 करण नंदा ने कहा, “प्रदेश का कर्ज एक लाख करोड़ पार हो गया है. मुख्यमंत्री सुक्खू हेलिकॉप्टर को शादियों में घुमाकर पैसे की बर्बादी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री से अगर सत्ता चल नहीं रही है तो चाहिए कि छोड़ दें. बीजेपी के पास सक्षम नेतृत्व है. प्रदेश का विकास कर बीजेपी कर लेगी.” बीजेपी नेताओं के आरोपों पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री की चिंता छोड़कर प्रदेश हित के बारे में सोचना चाहिए।
उन्होंने बीजेपी सांसद को सकारात्मक विचार रखने की सलाह दी. संजय अवस्थी ने कहा कि बीजेपी की देनदारियों को अदा करने के लिए प्रदेश सरकार कर्ज ले रही है। बिना कर्ज कोई उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की चिंता छोड़ मुख्यमंत्री सुक्खू मालदीव में सुकून ढूंढने गए हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री को अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। यही वजह है कि सुकून की तलाश में मालदीव गए हैं।
बीजेपी नेता करण नंदा ने भी मुख्यमंत्री सुक्खू के मालदीव की यात्रा पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया भर से लोग महाकुंभ का दर्शन करने भारत आ रहे हैं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोस्तों के साथ मालदीव की यात्रा पर निकल गए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास ठप्प है, जनता त्रस्त है और मुख्यमंत्री सुक्खू मस्त हैं।  करण नंदा ने कहा, “प्रदेश का कर्ज एक लाख करोड़ पार हो गया है. मुख्यमंत्री सुक्खू हेलिकॉप्टर को शादियों में घुमाकर पैसे की बर्बादी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री से अगर सत्ता चल नहीं रही है तो चाहिए कि छोड़ दें। बीजेपी के पास सक्षम नेतृत्व है. प्रदेश का विकास कर बीजेपी कर लेगी.” बीजेपी नेताओं के आरोपों पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री की चिंता छोड़कर प्रदेश हित के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने बीजेपी सांसद को सकारात्मक विचार रखने की सलाह दी. संजय अवस्थी ने कहा कि बीजेपी की देनदारियों को अदा करने के लिए प्रदेश सरकार कर्ज ले रही है।
बिना कर्ज कोई  सरकार चल ही नहीं सकती. केंद्र सरकार भी कर्ज के सहारे चल रही है. ऐसे में अनुराग ठाकुर और बीजेपी नेताओं को केंद्र से हिमाचल को आर्थिक मदद दिलाने के लिए काम करना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वयोवृद्ध मतदाताओं को किया सम्मानित

हमीरपुर 01 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को निर्वाचन विभाग के अधिकरियों और कर्मचारियों ने 100 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध मतदाताओं के घर जाकर उनको सम्मानित किया। उपायुक्त एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक को किया सस्पेंड : अदालत में 15 छात्राओं के हुए बयान दर्ज

एएम नाथ । सिरमौर ।  छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार व छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को विभाग ने निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षक 48 घंटे से अधिक समय से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतिम 6 माह में बिना बजट के राजनीतिक कारणों से 900 से अधिक संस्थान पूर्व सरकार ने खोल दिए : मंत्री हर्षवर्धन चौहान

पच्छाद : उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पच्छाद दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सरकार पर संस्थाओं को बन्द करने के आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को किया जा रहा सुदृढ़ः मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला :   हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश के संवेदनशील राज्यों में शामिल हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए राज्य आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!