विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सामुदायिक भवन सनेड का किया लोकार्पण

by
ट्रैक टूरिज्म के लिहाज से विकसित होगा भटियात क्षेत्र,  ककरौटी-घटा में 132 केवीए क्षमता का बनेगा विद्युत उपकेंद्र
रजैं- सरोगा प्रवाह सिंचाई योजना के निर्माण पर व्यय किए जा रहे हैं 1260 लाख : कुलदीप सिंह पठानिया
एएम नाथ। चंबा, (गरनोटा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत रजैंई के सनेड गाँव में 27 लाख की राशि से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का पूजा-अर्चना के साथ विधिवत्त लोकार्पण किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात में ढांचागत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत आपूर्ति की सुचारू सुविधा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ होते नेटवर्क से लोगों का रुझान अब वापिस गांव की और बढ़ रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के बुनियादी विकास में सड़क नेटवर्क की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता तथा बेहतर जलवायु भटियात क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से एक आदर्श स्थल के रूप में विकसित करने का दम रखती हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वर्ष 2027 तक विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। साथ में उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि सड़क नेटवर्क के विकसित होने से आने वाले समय के दौरान विधानसभा क्षेत्र भटियात ट्रैक टूरिज्म के लिहाज से विकसित होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति समस्या के स्थाई समाधान को लेकर ककरौटी-घटा में 132 केवीए क्षमता के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। साथ में 1161 लाख रूपयों की राशि से निर्माणाधीन पेयजल योजना समोट एवं संबंधित गांव का कार्य संपूर्ण होने से सुचारू पेयजल आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि रजैं- सरोगा प्रवाह सिंचाई योजना का जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा निर्माण कार्य पर 1260 लाख की राशि व्यय जा रही है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थानीय पंचायत प्रधान कुसुम लता की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखे गए मांग पत्र को सहानुभूति पूर्वक पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। साथ में विधानसभा अध्यक्ष को स्थानीय पंचायत प्रधान कुसुम लता ने शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत- डी.सी कुल्लू

कुल्लू : उपयुक्त कुल्लू तारुल एस रवीश ने आज अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस पर सांफिया फाउडेंशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार व जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को और बेहतर सुविधा प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वाइन फ्लू से बचाव को बरतें एहतियात, लक्षण दिखें तो तुरंत लें चिकित्सकीय सलाह : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा

ऊना में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह ऊना, 26 अगस्त। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को स्वाइन फ्लू और मौसमी इन्फ्लुएंजा से बचाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धंगोटा स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक ने बच्चों से की अपील : प्रतिस्पर्धा के युग में सफलता के लिए करें कड़ी मेहनत: इंद्र दत्त लखनपाल

बिझड़ी 26 दिसंबर। शहीद दीप चंद राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंगोटा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया, जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 से संबंधित व्यवस्थाओं बारे बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मेजर मेला 2025 की व्यवस्थाओं बारे एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में मिंजर मेले के लिए गठित...
Translate »
error: Content is protected !!