उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलयूर का निरीक्षण

by

 

शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अध्यापकों व एसएमसी को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने 25 फरवरी को राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पलयूर का दौरा कर विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा शिक्षण के तौर तरीकों का विस्तृत निरीक्षण करने के अलावा शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अध्यापकों व एसएमसी को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जाँच की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर संतोषजनक पाया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को शिक्षा स्तर को निरंतर सुधारने तथा बच्चों को समझाने के आसान तौर तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय के अध्यापकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों की कॉपियों की रोजाना जांच करें, इसके अलावा प्रत्येक दिन एक नए शब्द को वाक्य सहित बच्चों को सीखाएं व लिखवाएं तथा इसके लिए अलग से कॉफी लगवाई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों में अंग्रेजी भाषा के प्रति समझ को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उपायुक्त ने स्कूली बच्चों में हिंदी व गणित से संबंधित बौद्धिक स्तर को भी जांचा व इस बारे जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष व सदस्यों को निर्देश दिए कि वे नियमित अंतराल में विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता व अध्यापकों की उपस्थिति का निरीक्षण करें। उपायुक्त ने कहा कि वह 3 महीने के पश्चात पुनः विद्यालय का दौरा करेंगे तथा दिए गए दिशा निर्देशों वारे अपेक्षित सुधार की समीक्षा करेंगे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालय बनने वाले मिड डे मील, स्कूल भवन व खेल मैदान का भी जायजा लिया गया जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त मुकेश रेपसवाल प्रत्येक मंगलवार को जिला चंबा के एक विद्यालय का दौरा करते हैं तथा वहां पर व्यवस्थाओं से संबंधित जायजा लेने के अलावा सीधे विद्यार्थियों से भी संवाद करते हैं।
इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बलबीर सिंह, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हीरा सिंह नेगी, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वैद्य, विशेष कार्य अधिकारी उमा कांत, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष आयशा बानो तथा केंद्रीय मुख्य अध्यापक पुष्पा सहित एसएमसी के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब सीज़न 2024 के दृष्टिगत समीक्षा बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

शिमला, 21 जून – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन सभागार में सेब सीज़न 2024 के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टेढ़ी उंगली से घी निकालने वाले यह जान लें कि यहां पर लोग भी कम टेढ़े नहीं : जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह के बयान पर किया पलटवार

 खुद से संभाली नहीं जा रही सरकार और दूसरों को दे रहे हैं दोष : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बल्ह के कंसा चौक और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पदक विजेता खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में कई गुणा बढ़ोतरी : यादविंद्र गोमा

खेल मंत्री ने किया तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कुश्ती चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को 17 करोड़ रुपए की सम्मान राशि जारी नरेंद्र भारती। मंडी, 26 फरवरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

23 साल की टीचर, 5 महीने की प्रेग्नेंट : 13 साल के लड़के को लेकर भाग गई…बोली- इसी का बच्चा पेट में पल रहा

गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 23 साल की महिला ट्यूशन टीचर 11 साल के नाबालिग छात्र को भगा ले गई. चार दिन की तलाश के बाद पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!