कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) में किसान सम्मान समारोह आयोजित : कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग द्वारा फसल बीमा पॉलिसी वितरित

by

 

एएम नाथ। चम्बा :. कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) में 24 फरवरी को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को 19वीं किसान सम्मान निधि का सीधा प्रसारण भागलपुर (बिहार) से करवाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा व आत्मा परियोजना के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के पहले सत्र में विज्ञान और किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉक्टर केहर सिंह ठाकुर द्वारा किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र चंबा की कार्यप्रणाली व उद्देश्य से अवगत करवाया तथा उपनिदेशक कृषि विभाग चंबा डाः भुपेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की कि वह किसान सम्मान निधि योजना व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में अधिक से अधिक किसानों को जानकारी दें जिससे अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके। इस अवसर पर पात्र किसानों को फसल बीमा पॉलिसी भी वितरित की गई।
कार्यक्रम में चंबा जिला के 5 विकास खंडों के 160 किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला प्रबंधक दीपक ने किसानों को रबी, खरीफ, मक्का व धान फसल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा वैज्ञानिक डा. जया चौधरी, नेहा धीमान व आत्मा परियोजना से बी.टी.एम. सपना ने प्राकृतिक खुशहाल किसान के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) के वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारीयों, आत्मा परियोजना व बीमा कंपनी के अधिकारियों के अलावा 160 किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुग्ध उत्पादकों के मासिक भुगतान में वृद्धि : मासिक भुगतान 8.70 करोड़ रुपये से बढ़कर 25.62 करोड़ रुपये

एएम नाथ। शिमला  ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दूध की खरीद मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि के परिणामस्वरूप सरकार द्वारा की जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों सहित मुफ्त फोन सेवा 1098 की विस्तार से दी गई जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा वीरवार को पंचायत खजियार के गांव भथली में आउटरीच...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में आयोजित 66 वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!