8 घंटे ड्यूटी ही देंगे अब HRTC के ड्राइवर व कंडक्टर : तय समय के बाद अड्डे पर खड़ी कर देंगे बसें

by

शिमला :   एचआरटीसी कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर पहली अगस्त से वर्क टू रूल के तहत केवल आठ घंटे ही ड्यूटी करेंगे।

आठ घंटे पूरे हो जाने के बाद वह अड्डों पर अपनी बसों को खड़ा कर देंगे। बीते रोज प्रबंधन के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद यूनियन ने यह निर्णय लिया है।

कर्मचारी केवल वर्क टू रूल के तहत ड्यूटी करेंगे। न चक्का जाम किया जाएगा न ही आंदोलन। ओवर टाइम नहीं किया जाएगा। एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने वीरवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम मुख्यालय के बाहर गेट मीटिंग के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि निगम के चालकों व परिचालकों ने कई बार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, निगम के प्रबंध निदेशक को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे हैं। प्रबंधन उनकी मांगों पर गौर ही नहीं करता। 11 जुलाई को निगम प्रबंधन को नोटिस देकर 31 जुलाई तक मांगें पूरी करने को कहा गया था। लेकिन प्रबंधन हर बार की तरह केवल उन्हें आश्वासन ही दे रहा है। यूनियन ने कहा कि चालकों व परिचालकों को पिछले पांच साल का नाइट ओवर टाइम नहीं मिला है। संशोधित वेतनमान के एरियर की 50 हजार की किस्त अन्य विभागों के कर्मचारियों को मिल गई है। केवल एचआरटीसी को ही नहीं दी गई है। नाइट ओवर टाइम का 100 करोड़ रुपये की देनदारी हो गई है। वेतन भी माह की 10 तारीख के बाद आ रहा है। मेडिकल भत्ते भी चालक परिचालकों को नहीं दिए जा रहे हैं। पेंशनरों को अभी तक मासिक पेंशन नहीं मिली है। ऐसे में सरकार चालक परिचालकों के वित्तीय लाभ जारी नहीं करती है तो यह चालक परिचालक सिर्फ 8 घंटे की ही ड्यूटी देंगे। इससे प्रदेश में यदि यात्री प्रभावित होते हैं तो इसके लिए सरकार व निगम जिम्मेवार होगा।

HRTC के कर्मचारियों की प्रमुख मांगें :.रात्रि भत्ते की लंबित अदायगी करना, लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी की जाए, .संशोधित वेतनमान का 50 हजार एरियर दिया जाए, डीए की लंबित किस्तों को जारी किया जाए।

  • वेतन व पेंशन पहली तारीख को जारी की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरूद्ध सिंह ने सोलन में स्व. डाॅ. परमार को किए श्रद्धासुमन अर्पित

सोलन : प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा ज़िला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह ने आज सोलन स्थित चिल्ड्रन पार्क में हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भूपनगर दंगल में ईरान के होदी ने जीती बड़ी माली : 250 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच,

पांच लाख रुपये के इनाम बांटे बद्दी, 19 जून।  ग्राम पंचायत भटोली कलां के तहत भूपनगर में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के नामी पहलवानों ने दमखम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने किया पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण : कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का फैसला सराहनीय : शान्ता कुमार*

पालमपुर, 14 नवंबर :- पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल की उपस्थिति में पालमपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं, इसलिए हिमंत को शिमला लाना पड़ा : नरेश चौहान

बोले- हिमाचल में समाज को बांटने की कोशिश सफल नहीं होगी; वाइल्ड फ्लावर हॉल से 35 साल में 1000 करोड़ से अधिक राजस्व की उम्मीद एएम नाथ।  शिमला। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान...
Translate »
error: Content is protected !!