केजरीवाल का राज्यसभा जाना लगभग तय! विधानसभा उपचुनाव में सांसद संजीव अरोड़ा को उतारा

by

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है।

इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, आप या केजरीवाल की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। उपचुनाव के बाद पंजाब में मंत्रियों में फेरबदल भी संभव है।

संजीव अरोड़ा राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें आप ने लुधियाना पश्चिम सीट से उतारा है। यह सीट विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के 10 जनवरी को निधन के बाद खाली हो गई थी।

केजरीवाल के राज्यसभा जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘100 फीसदी ऐसा होगा। पहले केजरीवाल गुरप्रीत की सीट के जरिए आना चाहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि पंजाब में इसपर बड़ी प्रतिक्रिया होगी और पंजाबी किसी बाहरी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे में उन्होंने कदम वापस लिए। अरोड़ा साहब वाली जानकारी में बहुत हद तक सच्चाई हो सकती है।’

ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आप आलाकमान ने 61 साल को अरोड़ा को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर चुना है। खबर है कि केजरीवाल ने नई दिल्ली में अरोड़ा से मुलाकात भी की है और उपचुनाव लड़ने के लिए कहा है। खबरें ये भी हैं कि उन्हें राज्य सरकार में अहम पद देने का भी

भरोसा जताया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार के बाद से ही पंजाब सरकार में फेरबदल की अटकलें जारी हैं। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार में उपचुनाव के बाद फेरबदल हो सकते हैं।

राज्यसभा में केजरीवाल

अखबार की ही एक अन्य रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि पंजाब से आप के 6 और राज्यसभा सांसदों ने भी केजरीवाल को अपनी सीट की पेशकश की है। साथ ही ये भी खबरें हैं कि आप अरोरा की जगह केजरीवाल को ऊपरी सदन भेजने की योजना पर विचार कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली में हुई आप चीफ और पंजाब सरकार की बैठक के दौरान भी इस तरह की अटकलें लगी थीं।

भाजपा का सवाल
भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सवाल उठाए हैं, ‘आप ने अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम उप चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। क्या यह नई दिल्ली की अपनी ही सीट से हारे अरविंद केजरीवाल के लिए रास्ता साफ करने किया जा रहा है।

ताकि वह पंजाब से राज्यसभा के लिए नॉमिनेट हो सकें? क्या यह बेहतर नहीं होगा कि केजरीवाल की जगह कोई पंजाब से ही सीट का प्रतिनिधित्व करे।’

उन्होंने सवाल किया, ‘क्या आप ने अपने राज्यसभा सांसद को जीतने पर मंत्री पद देने और सीट छोड़ने का वादा किया है? ऐसी राजनीति की निंदा की जानी चाहिए। लुधियाना की जनता को संजीव अरोड़ा को हराना चाहिए, ताकि वह अपनी सीट अरविंद केजरीवाल को पेश न कर सकें।’

आप का जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब आप के प्रवक्ता जगतार सिंह संघेरा ने कहा, ‘संजीव अरोड़ा लुधियाना से हैं, तो उन्हें उपचुनाव में उतारा गया है। पार्टी विचार करेगी कि किसे राज्यसभा के लिए भेजा जाना है। केजरीवाल के राज्यसभा जाने की खबरें अफवाह हैं। विपक्षी दल अफवाहें फैला रहे हैं। केजरीवाल के राज्यसभा जाने को लेकर पार्टी में कोई चर्चाएं नहीं हैं।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रामपुर के पास बादल फटा, गाड़ियां बहीं, मकानों को नुकसान : 6 दिन तक अलर्ट जारी -हिमाचल में कई जगह भारी बारिश-ओलावृष्टि

शिमला, 25 मई । हिमाचल प्रदेश में मई के महीने में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। गर्मी के इस महीने में राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले व मध्यवर्ती क्षेत्रों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे...
article-image
पंजाब , समाचार

3 की मौत, 52 घायल : नैनवां टोरोवाल की पहाड़ी से उतरते समय श्री खुरालगढ़ साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं का कैंटर अनियत्रिंत होकर पलटा

पोजेवाल / गढ़शंकर : श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब से वापिस जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर कल रात करीब 10.30 वजे गांव नैनवां टोरोवाल की पहाड़ी से उतरते समय...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया : चोर लोहे का गेट तोड़कर दुकान में घुसे और करीब दो लाख का सामान व नकदी चुरा ले गए

गढ़शंकर, 22 सितंबर : शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गढ़शंकर शहर के चंडीगढ़ चौक स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान में बीती रात चोरी का मामला सामने आया...
Translate »
error: Content is protected !!