दिव्यता व आधुनिकता का सम्मिश्रण – नव निर्मित “दिव्य सरोवर”*

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में 26 फ़रवरी को दिव्य सरोवर का ऐतिहासिक लोकार्पण हुआ। इस शानदार नव-निर्मित सरोवर के उद्घाटन के लिए अर्पण उत्सव का भव्य कार्यक्रम 27 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। लोकार्पण से पूर्व, दिव्य गुरु सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के 1100 ब्रह्मज्ञानी वेद पाठियों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर इस दिव्य सरोवर का पवित्र शुभारंभ हुआ।

इस दिव्य सरोवर में पंच नदियों के जल को मिश्रित किया गया है, जो इसे और भी अद्भुत और पवित्र बनाता है। इसके बाद मुख्यालय से विशेष रूप से पधारे स्वामी नरेंद्रानंद जी और स्वामी आदित्यानंद जी के नेतृत्व में शिष्यगणों ने एक हवन यज्ञ का अनुष्ठान किया। स्वामी आदित्यानंद जी ने सभा को संबोधित करते हुए सभी भक्त श्रद्धालुओं को दिव्य सरोवर की बधाई और शुभकामनाएं दी।

यह दिव्य सरोवर लगभग 8 एकड़ क्षेत्रफल में विस्तृत है, जिसमें दिव्यता और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। महिलाओं और पुरुषों के स्नान की अलग-अलग व्यवस्था के साथ यह सरोवर दो हिस्सों में विभाजित किया गया है, जिसकी कुल जल क्षमता 60 लाख लीटर है।

इसकी जल गुणवत्ता को हमेशा स्वच्छ और शुद्ध बनाए रखने के लिए तीन-स्तरीय फिल्ट्रेशन सिस्टम का उपयोग किया गया है। UV फिल्ट्रेशन, डिस्क फिल्ट्रेशन और ओज़ोनाइजेशन के संयोजन से जल को पूरी तरह से रोगाणु मुक्त, सुरक्षित और पारदर्शी रखा जाता है। जल संरक्षण के उद्देश्य से इस पूरे जल प्रक्रिया के बाद, जल को पुनः रीसायकल करने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त, बचे हुए पानी को बागवानी के लिए अलग पाइपलाइन से वितरित किया जाएगा। साथ ही, इस दिव्य सरोवर के परिसर में वर्षा जल संचयन के लिए 6 विशेष टैंक बनाए गए हैं।

यह भव्य कार्यक्रम 27 फरवरी से 6 मार्च तक जारी रहेगा, जिसमें हर दिन हजारों श्रद्धालु अपने हर्ष उल्लास और श्रद्धा के साथ इस दिव्य सरोवर का अनुभव करेंगे। वह सरोवर में डुबकी लगाकर इसकी दिव्यता और भव्यता का आन्नद लेंगे और आंतरिक शांति का अहसास करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल कालोमाजरा में प्रख्यात साईकलिसट रूपेश बाली का सम्मान

राजपुरा : सरकारी अैलींमेंटरी स्कूली कालोमाजरा में साहिबजादों की शहीदी को समर्पित ब्लाक राजपुरा-2 के शिक्षात्मक मुकाबले जिला शिक्षा अफसर इंजीनियर अमरजीत सिंह, बीपीईओ मनजीत कौर, सीएचटी दलजीत सिंह व महेशइंद्र लाबां के नेतृत्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बदनामी के डर से युवक ने 34.80 लाख दिए आरोपियों को : युवती से मोबाइल पर चैटिंग के जरिए अश्लील फोटो मंगवाई, फोटो वायरल करने की दी थी धमकी

 करनाल : हनीट्रैप का एक और मामला सामने आया है। आरोपियों ने असंध थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक को हनीट्रैप में फंसाया। युवती से मोबाइल पर चैटिंग के जरिए अश्लील फोटो मंगवाई। उसके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी से डरकर राहुल ने नहीं की थी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी : जर्नलिस्ट आरती रामचंद्रन के किताब ‘डिकोडिंग राहुल गांधी’ में उनकी प्रेमिका के बारे में लिखा

नई दिल्ली। रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चा जोरो पर हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जल्द ही शादी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12वीं में हुए फेल, कभी बेचते थे अगरबत्ती : जानिए कौन हैं UPSC के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने वाले मनोज सोनी?

नई दिल्ली :  यूपीएससी के चेयरमैन मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सड़क पर अगरबत्ती बेचने से लेकर यूपीएससी के चेयरमैन तक का मनोज सोनी का सफर काफी प्रेरणादायक रहा...
Translate »
error: Content is protected !!