डेरा बाबा टेढ़ा पीर (कुनैल) के सेवादारों को कुछ शरारती लोग कर रहे हैं प्रताड़ित : प्रीति महंत

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कुनैल में लाखों लोगों की आस्था के केंद्र डेरा बाबा टेढ़ा पीर के सेवादारों को कुछ शरारती लोगों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने है। जिसकी शिकायत डेरे की प्रमूख सेवादार प्रीति महंत ने गांव के सरपंच विनोद सोनी व अन्य गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह से की है।इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए प्रीति महंत ने संगत की उपस्थिति में बताया कि उन्हें बाबा सुंदर मुनि जी महाराज द्वारा दिए गए वचनों के अनुसार और भक्तों की सहमति से डेरा की सेवा दी गई है। जिसे वह पूरी ईमानदारी के साथ बाखूबी निभा रही है। लेकिन कुछ शरारती तत्व डेरे के सेवदारों को बदनाम करने के लिए हथकंडे अपनाकर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेरे की सेवा मिलने के बाद वह श्रद्धालुओं के सहयोग से डेरे में बड़े पैमाने पर विकास कार्य करा रहे हैं।लेकिन कुछ शरारती लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है।इस संबंध में उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में डेरे की संगत एवं सेवादार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीनेवाल में युवक पर किए हमले के मामला – पुलिस ने 24 घंटे में चारों आरोपियों को किया ग्रिफतार : एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली

गढ़शंकर : बीनेवाल में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के चारों आरोपियों को गढ़शंकर पुलिस ने 24 घंटों में ग्रिफतार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

पूर्व सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी और हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली: हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह चौधरी अपने हजारों समर्थकों के साथ मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। हरियाणा के प्रमुख...
article-image
Uncategorized , पंजाब

ड्रग्स लेते पुलिस कांस्टेबल का वीडियो वायरल : अधिकारियों ने किया लाइन हाजिर

चंडीगढ़ । पंजाब के पुलिसकर्मी का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक पुलिसकर्मी का नशा करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी एक खाट...
article-image
पंजाब

स्वछ पानी के इस्तेमाल करने व पानी बर्बाद न करने के बारे जागरूक किया

गढ़शंकार: खानपुर गाँव में जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग पंजाब, डिवीज़न गढ़शंकर के नरेश कुमार ( जेई) व राकेश कुमार ( आई. ई .सी स्पेशलिस्ट ) ने महिलाओं के समूह को स्वछ पानी के...
Translate »
error: Content is protected !!