दो किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन वाले जिले के लाभार्थियों के फार्म भरवा कर वैरीफिकेशन यकीनी बनाए पावर कार्पोरेशन: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने पावर कार्पोरेशन अधिकारियों को सरकार की ओर से दी गई इस सुविधा को जिले में सुचारु ढंग से लागू करवाने के दिए निर्देश
कहा
जिले के 34576 लाभार्थियों के करीब 21 करोड़ रुपए के बकाया बिल होंगे माफ
होशियारपुर, 22 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने पावर कार्पोरेशन होशियारपुर के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंजाब सरकार सिंह की ओर से दो किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन वाले लाभार्थियों के बकाया बिल माफ कर दिए गए हैं व सरकार की इस सुविधा को जिले में सुचारु ढंग से लागू करने के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने कहा कि दो किलोवाट से संबंधित लाभार्थियों के फार्म भरवा कर तुरंत वैरीफाइ करवाना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने बताया कि होशियारपुर जिले के 34576 लाभार्थियों का 209560055 रुपए के बिजली बिल माफ किए जाएंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब पावर कार्पोरेशन के ओर से गांव-गांव कैंप लगाने के साथ-साथ 28 व 29 अक्टूबर को भी सब डिविजन व जिला स्तर पर लगाए जाने वाले सुविधा कैंपों में भी इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने योग्य लाभार्थियों को अपील करते हुए कहा कि दो किलोवाट के बिलों संबंधी अगर वे कोई जानकारी लेना चाहते हैं तो वे पी.एस.पी.सी.एल के संबंधित एस.डी.ओ. के कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि वे इस संबंधी यकीनी बनाए कि योग्य लाभार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अपनीत रियात ने बताया कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के 12489 लाभार्थियों का 138550034 रुपए, शाम चौरासी के 6764 लाभार्थियों का 20566691 रुपए, दसूहा के 3908 लाभार्थियों का 20633484 रुपए, मुकेरियां के 1693 लाभार्थियों का 3811028 रुपए, टांडा उड़मुड़ के 1391 लाभार्थियों का 8270654 रुपए, चब्बेवाल के 3270 लाभार्थियों का 9881587 रुपए व गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र के 5061 लाभार्थियों का 7846577 रुपए का बकाया बिल माफ किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ मंदिर मार्ग से मीट-शराब की दुकानें हटाने की मांग, सांसद अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र

हमीरपुर : हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने शाहतलाई स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर के मुख्य मार्ग से मीट और शराब की दुकानों को हटाने की मांग उठाई है। इस संबंध...
article-image
पंजाब

अगर पुलिस को…’50 लाख तैयार रखो, मेरे साथी कभी भी आ सकते – कारोबारी से आतंकी लखबीर ने मांगी रंगदारी

अमृतसर :  अमृतसर रोड पर स्थित खालसा जनरल स्टोर के मालिक से कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह हरिके ने 50 लाख की रंगदारी मांगी है। भगवान सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में...
article-image
पंजाब

टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने फुटबॉल टीम को एक लाख की राशि देकर किया सम्मानित : एनआईआर मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर द्वारा भेजी राशि

गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी, गढ़शंकर के अध्यक्ष एनआईआर मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर की फुटबॉल टीम...
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर से अस्पताल कर्मचारी की बाईक चोरी

गढ़शंकर : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में अस्पताल के कर्मी का अज्ञात चोर बाईक चोरी कर ले गया । जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस को सतपाल पुत्र ज्वाला राम निवासी सदरपुर ने शिकायत दी कि आज...
Translate »
error: Content is protected !!