HRTC बस पर एक बार फिर पंजाब के नंगल में हुआ हमला

by

HRTC बस पर एक बार फिर पंजाब के नंगल में हुआ हमल

श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से वृंदावन के लिए रवाना हुई थी हिमधारा बस

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बुधवार को ही विधिवत पूजा-अर्चना के बाद चामुंडा धाम से बस को किया था रवाना

एएम नाथ। कांगड़ा
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल रोडवेज की नई शुरुआत पर दुखद वारदात सामने आई है। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से वृंदावन के लिए रवाना हुई हिमधारा बस पर पंजाब के नंगल में हमला हो गया। चलती बस पर तीन बाइक सवार युवकों ने पत्थर बरसाए और सामने का शीशा तोड़ दिया। गनीमत रही कि बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची।
इस मामले की पुष्टि आरएम नगरोटा बगवां राजिंदर ने की है। उन्होंने बताया कि बस में पहले दिन कांगड़ा से कुल 10 श्रद्धालु वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। इस तरह की घटनाएं न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं, बल्कि धार्मिक यात्रा के उद्देश्य को भी आहत करती हैं। यह बस हिमाचल के श्रद्धालुओं को उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल वृंदावन से जोड़ने का प्रयास है।
गौर हो कि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद चामुंडा धाम से बस को रवाना किया था। यह बस दोपहर 3:20 बजे चामुंडा से निकली और नगरोटा बगवां से शाम 3:50 बजे रवाना हुई। कांगड़ा बस अड्डे से 4:40 बजे यह बस चंडीगढ़ होते हुए वृंदावन की ओर चली थी। मगर पंजाब में इस पवित्र यात्रा पर सवाल खड़े करने वाली घटना घट गई।
एचआरटीसी की यह हिमधारा बस अब हर दिन शाम 4:30 बजे वृंदावन से रवाना होगी और अगली सुबह 9:50 बजे श्री चामुंडा मंदिर पहुंचेगी। इस बस सेवा से न सिर्फ हिमाचल के श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक यात्रा का नया विकल्प मिलेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। मगर इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बस में सवार श्रद्धालु इस घटना से सहम गए हैं। किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन इस तरह के हमले भविष्य में बड़ा हादसा भी बन सकते हैं। स्थानीय प्रशासन और पंजाब सरकार से मांग की जा रही है कि हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। ताकि धार्मिक यात्राएं भयमुक्त और सुरक्षित माहौल में हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

District Red Cross Society to

Hoshiarpur/July 2/Daljeet Ajnoha : Under the able guidance of Deputy Commissioner-cum-Chairman of the District Red Cross Society Ashika Jain, the District Red Cross Society has launched a special campaign aimed at bringing new hope...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कसारू पंचायत में ‘सरकार जनता के घर द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन; मंत्री राजेश धर्मानी ने बिजली, पानी, और सड़कों से जुड़ी दर्जनों समस्याएं सुनी

रोहित भदसाली।  कसारू, 26 अक्टूबर – कसारू पंचायत में आज ‘सरकार जनता के घर द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी मुख्य...
article-image
पंजाब

Our society today is progressing

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July21 :  Rotary Eye Bank and Cornea Transplantation Society organized a brief ceremony to launch the website related to eye donation under the chairmanship of head and prominent social worker Sanjeev Arora in...
article-image
पंजाब

Special Diwali Celebrated with Special

Hoshiarpur/Daljeet Ajnhoha/Oct.16 : Sahara Welfare Society celebrated this year’s Diwali festival in a heartwarming and creative manner with specially-abled children. At the Government Senior Secondary School, Janauri, these children showcased creatively designed lamps and...
Translate »
error: Content is protected !!