मित्रों, सलाहकारों और सीपीएस पर लुटाए करोड़ों, आम लोगों के लिए भगवान भरोसे सरकार : जयराम ठाकुर 

by
प्रदेश की बजाय मित्र सलाहकार और सीपीएस है सरकार की प्राथमिकता
झूठ बोल रहे सीएम, कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री कह रहे हैं मांगा जा रहा है मंदिरों से पैसा
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री दस्तावेज़ होने के बाद भी झूठ बोल रहे हैं। उनकी पार्टी की मुखिया और उनके मंत्री भी यह मान रहे हैं की मंदिरों से पैसा मांगा जा रहा है लेकिन मुख्यमंत्री हर बात को हवा में उड़ाने की आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। 2 साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में आम जनमानस कहीं नहीं है। नहीं उनके हित के लिए किसी भी काम में सरकार द्वारा कोई तत्परता दिखाई गई है। वर्तमान सरकार का सारा ध्यान अपने मित्रों, सलाहकारों और मुख्य संसदीय सचिवों पर है। जिन पर धड़ल्ले से करोड़ों रुपए लुटाए जा रहे हैं। नियम विरुद्ध संसदीय सचिव प्रदेश पर थोप कर एक तरफ सरकार ने जहां आम आदमी की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए का बोझ सरकार पर डाला तो वहीं उन्हें बचाने की कानूनी लड़ाई में भी करोड़ों रुपए एक-एक बार की पेशी के लिए वकीलों को दिए गए। जिन दो योजनाओं के लिए सरकार मंदिरों से पैसा मांग रही है उन योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर ही करोड़ों रुपए खर्च कर चुकी है लेकिन योजना और उसके असली लाभार्थियों के लिए पर्याप्त पैसा ही नहीं रखा है। अभी योजना को चले एक साल भी नहीं हुए और सरकार भगवान के भरोसे आ गई। जबकि पूरे प्रदेश को इन योजना के पोस्टर से भर दिया गया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार सिर्फ केन्द्र सरकार के द्वारा भेजे जा रहे पैसे का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र सरकार के द्वारा भेजे गए विकासात्मक कार्यों के बजट को स्टेट ट्रेजरी में डायवर्ट कर रही है। जिससे सारे के सारे काम ठप पड़े हैं। मुख्यमंत्री और उनके करीबियों की प्राथमिकताओं और लाभ के अनुसार ही यह धनराशि खर्च की जा रही है। पूरे प्रदेश में सरकार यही कर रही है। जहां मित्र मंडली की बात आती है सरकार मिनटों में करोड़ों रुपए का प्रबंध कर लेती है लेकिन जहां आम हिमाचली के हित का मामला होता है वहां पर सरकार विपक्ष और केंद्र सरकार को कोसेगी। या प्रदेश वासियों और भगवान के भरोसे बैठ जाएगी। सरकार इस तरह से अपना–पराया करके नहीं चल सकती है। सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के लोग होने चाहिए ना की मुख्यमंत्री के खास लोग।
सत्ता में आने के बाद से सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बस प्रदेश वासियों की जेबें टटोली है। उनको मिल रही सुविधाएं खत्म की है और महंगाई बढ़ाने का काम किया है और अपने मित्रों को सहूलियतें दी हैं। डीजल पर छः रुपए की वृद्धि करके सरकार ने किस प्रकार से प्रदेशवासियों का भला किया? आपदा में अपने मित्रों के अलावा सबके क्रशर बंद करवाकर, प्रदेश के लोगों की बिजली की सब्सिडी छीनकर, डिपुओं में मिलने वाले राशन को महंगा करके, तेल की सप्लाई महीनों रोककर, अनाजों की संख्या कम करने, लोगों को नौकरी से निकालने, पूरे आत्मविश्वास से झूठ बोलने के अलावा सुक्खू सरकार की उपलब्धि क्या है?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंदिरों से मदद करने का आधिकारिक दस्तावेज पूरे देश ने देखा, मंदिरों में हुई ट्रस्ट की बैठकों खबरें हर अखबार में छपी हैं। पार्टी की अध्यक्ष कह रही हैं कि पैसा मांगा गया है, मंत्री कह रहे हैं कि मांग लिया है तो गलत क्या है? लेकिन मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उन्होंने कोई पैसा मांगा ही नहीं। इसका मतलब मुख्यमंत्री खुलेआम झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री पैसा मांगने के बाद भी झूठ क्यों बोल रहे हैं सबसे बड़ा सवाल तो यही है, सरेआम इस तरह से झूठ बोलना मुख्यमंत्री की नीयत को दिखाता है। झूठ बोलने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घरवासड़ा से पैराग्लाइडिंग के लिए पायलटों ने की रैकी, उड़ान के लिए उपयुक्त पाई जगह

ऊना – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घरवासड़ा से रायपुर मैदान के लिए पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशने के लिए 5 पायलटों की टीम ने रैकी की। इस दौरान उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने उपमंडल अम्ब का किया दौरा, मानसून आपदा 2023 से क्षतिग्रस्त हुए घरों के पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

रोहित जसवाल : ऊना, 1 फरवरी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को मानसून आपदा-2023 के दौरान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपमंडल अम्ब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP शिवा प्रोजेक्ट से बदलेगी बिलासपुर के किसानों की तकदीर : सुन्हाणी के 120 बीघा में फलदार पौधों की होगी प्लांटेशन

विकासखंड झंडूता में उद्यान विभाग की पहल,   बागवानी से किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ रोहित भदसाली।  बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की सुन्हाणी पंचायत में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत किसानों की आर्थिक स्थिति में...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी  ने बड़ा दावा किया है। आप के इस दावे ने सनसनी मच गई है। दिल्ली सीएम आतिशी ने दावा किया...
Translate »
error: Content is protected !!