खालसा कालेज गढ़शंकर में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

by
गढ़शंकर, 1 मार्च : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉक्टर अमनदीप हीरा के नेतृत्व में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस मौके साइंस तथा शिक्षा विभाग द्वारा ट्रिपल आई सोसायटी आफ साइंस स्टूडेंट्स, ईईपी तथा आईआईसी के सहयोग से विज्ञान दिवस मनाते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने सृजनात्मक को उत्साहित करने तथा नवीनता के लिए उत्साह बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस मौके पोस्टर मेकिंग, पोस्ट पेशकारी के मुकाबले करवाए गए जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच तथा कला को पेश किया। पोस्टर मेकिंग मुकाबले में किरनदीप कौर ने प्रथम, रवि सीहरा ने द्वितीय तथा सिमरन कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जगदीश सिंह व श्वेता शर्मा ने उत्साह बढ़ाऊ इनाम प्राप्त किया। पोस्टर पेशकारी के मुकाबले में सिमरन कौर तथा मनीषा ने पहला स्थान, भावना तथा स्वाती ने दूसरा स्थान, कोमल, तनप्रीत कौर तनु, धीरज चौधरी व हिमांशु पुरी ने तृतीय स्थान और अभिनंदनी तथा इशिक वर्मा ने उत्साह बढ़ाऊ इनाम हासिल किया। प्रिंसिपल डॉक्टर अमनदीप हीरा ने मुकाबले के विजेताओं को इनाम वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह समागम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवीनता तथा नई पीढ़ी में नव चेतना के महत्व को मजबूत बनाता है। इस मौके प्रो. लखविंदरजीत कौर, डॉक्टर जानकी अग्रवाल तथा साइंस और एजुकेशन विभाग का स्टाफ उपस्थित था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट : नौजवान पीढ़ी के दिमागों को दूषित कर रही एकता कपूर

नई दिल्ली : 15 अक्तूबर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ में आपत्तिजनक सामग्री परोसने के लिए आज निर्माता एकता कपूर को काफी लताड़ लगाई गई। माननीय सर्वोच्च अदालत ने कहा कि वह...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने पंजाब के राज्यपाल और डीजीपी को लिखा पत्र : पूरे राज्य में हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा करने की मांग

लुधियाना, 25 अक्टूबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान राज्यभर में जारी किए गए हथियारों के...
article-image
पंजाब

सिद्धू का हाईकमान को अल्टीमेटम! पत्नी के बयान पर विवाद : नवजोत सिद्धू ने प्रियंका गांधी से मांगा टाइम

पंजाब कांग्रेस में अब पूर्व प्रेसिडेंट नवजोत सिंह सिद्धू भी मैदान में उतर आए हैं। अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयानों पर हुए विवाद के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी...
Translate »
error: Content is protected !!