सब कुछ गवा के तीन सालो के बाद कुम्भकर्णी नींद से जागी पंजाब सरकार : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा ;  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि पंजाब में नशों का मुद्दा पिछले करीब 15 साल से गरमाया हुआ है तथा राजनीतिक पार्टियां जम कर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा कर, इस का राजनीतिक लाभ ले रही हैं। नौजवानों में नशे की लानत घटने की बजाए नशे का व्यापार दिन प्रति दिन फलफूल रहा हैं। अगर सरकारी आंकड़ों की बात करें तो पिछली सरकार के समय 2020-21 में पंजाब में नशो से केबल 36 मौते हुई थी। 2021-22 में 71 मौते तथा मौजूदा सरकार के कार्यकाल 2022-23 में 159 मौते दर्ज की गई। पिछले 19 महीनों में ही 272 नौजवान नशों के कारण मौत की नींद सौ गए तथा पिछले एक पखवाड़े में यह अनुपात बढ़ कर 15 दिनों 14 मौतों तक पहुंच गया , जबकि असली आंकड़े इस से बहुत अधिक हैं। डी. जी.पी श्री गौरव यादव पंजाब के अनुसार 9000 नशा तस्करों की सूची उनके पास हैं तथा 30 लाख से अधिक लोग नशा लेने के आदी हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की इस समस्या का जम कर राजनीतिकरण करते हुए पंजाब के लोगों को विश्वास दिलाया था कि उन की सरकार तीन या चार सप्ताह में पंजाब में नशो का पूर्ण खात्मा कर देंगी, अब जब कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के झूठे वायदो की पोल खुल चुकी हैं तथा पंजाब में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी अपनी सरकार की नैया डगमगाती नजर आ रही हैं तो उन्होंने नशे के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी ता कि अपने को जनता में मुंह दिखाने योग्य बचा सके। यह तो पता नहीं कि पंजाब सरकार की इस नशो के खिलाफ मुहीम का परिणाम कुछ निकलेगा या नहीं , पर यह बात तैय हैं कि नशो का व्यापर तथा नशों से मरने वालों की गिनती इस सरकार के कार्यकाल में तेजी से कई गुणा बढ़ी हैं। अगर सरकार शुरू से ही जाग आती तथा ऐसे प्रयास शुरू कर देती तो शायद इतनी भारी गिनती में जा चुकी कीमती जाने बच जाती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान में कहर के बाद जंग में कूदा हिजबुल्लाह : इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन की बारिश, आईडीएफ ने शुरू किया जवाबी हमला

तेल अवीव: इजरायल और अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद लेबनान का मिलिशिया संगठन हिजबुल्लाह भी जंग में कूद गया है। ईरान के प्रॉक्सी समूह...
article-image
पंजाब , समाचार

पंचायत समिति व जिला परिषद चुनावो की करे तैयारी, दो दो उम्मीदवारों की बनाए लिस्ट : हार के बावजूद मैं हलके के लोगो के दुख सुख में हमेशा लोगो के साथ रहूँगा और हमेशा लोगों के सम्पर्क रहूंगा : विजय इंदर सिंगला

गढ़शंकर।  कांग्रेस के लोक सभा हल्के श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार रहे  कांग्रेस के राष्ट्रीय सह कोछाध्यक्ष विजय इंदर सिंगला ने गढ़शंकर होशियारपुर रोड़ पर स्थित एक निजी पैलेस में गढ़शंकर के कांग्रेस के...
article-image
पंजाब

190 ग्राम नशीले पदार्थ समेत दो गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

भास्कर न्यूज l गढ़शंकर  l गढ़शंकर पुलिस ने अमरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव बागवाई निवासी को 190 ग्राम नशीले पदार्थों के साथ व उससे पूछताछ के बाद मनीष उर्फ जस्सा प्रधान पुत्र...
article-image
पंजाब

मुलाजिम नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने का ऐलान।

गिरफ्तार साथियों को तुरंत रिहा किया जाए….पससफ़ नेता। गढ़शंकर, 24 मई : पंजाब सुबर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन की गढ़शंकर यूनिट की हंगामी मीटिंग शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में बुलाई गई। इस मीटिंग में जत्थेबंदी...
Translate »
error: Content is protected !!