मंत्रिमंडल ने 145 पदों को सृजित कर भरने का लिया निर्णय : नए स्तरोन्नत नगर निगमों में 66 पद, नगर परिषदों में 3 पद, नव सृजित नगर पंचायतों में 70 पद और शहरी विकास विभाग के निदेशालय में 6 पद

by
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 10 मार्च, 2025 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 8वें सत्र के शुभारम्भ अवसर पर राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने बजट सत्र में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट 2023-24 को प्रस्तुत करने को भी मंजूरी दी।
मंत्रिमंडल ने विभिन्न श्रेणियों के 145 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। नए स्तरोन्नत नगर निगमों में 66 पद, नगर परिषदों में 3 पद, नव सृजित नगर पंचायतों में 70 पद और शहरी विकास विभाग के निदेशालय में 6 पद भरे जाएंगे।
मंत्रिमंडल ने शिमला स्थित अटल सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल संस्थान, चमियाणा में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के लिए दो वरिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों के पद सृजित कर भरने की भी मंजूरी दी।
मंत्रिमंडल ने पारंपरिक कत्था भट्टियों को आईबीआर बायलर युक्त कत्था भट्टियों में परिवर्तित करने की स्वीकृति प्रदान की। अब इन्हें राज्य के मुख्य बायलर निरीक्षक के पास अनिवार्य रूप से पंजीकृत करवाना होगा। आईबीआर बायलर के माध्यम से खैर लकड़ी (छाल सहित) को पूरे वर्ष में 5435 से 7500 क्विंटल की सीमा में संसाधित करने की अनुमति होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग और शिमला शहरी विस क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियां आयोजित

शिमला 31 मार्च – लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत कम मतदाता मतदान दर वाले मतदान केंद्र बारूबाग थानेधार में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को बढ़-चढ़ कर मतदान करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS शिवानी मेहला बनीं लाहौल-स्पीति की नई एसपी : पूरा जिला चला रहीं महिला अधिकारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे चुनौतीपूर्ण और दुर्गम जिलों में से एक है लाहौल-स्पीति, जिसकी सुरक्षा अब हिमाचल सरकार ने ‘नारी शक्ति’ के हाथों में दी हुई है। प्रदेश सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में निवेश के नाम पर जमीन लेने वालों पर कसेगा शिकंजा : सरकार बनाएगी लैंड बैंक

संशोधन विधेयक-2026 में निवेशकों के लिए जमीन की उपलब्धता से लेकर जवाबदेही तक के प्रावधान; सिंगल विंडो सिस्टम होगा डिजिटल, औद्योगिक क्लस्टर और निवेश कॉरिडोर विकसित करने की भी तैयारी एएम नाथ। शिमला। हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह – सिर्फ डिग्री नहीं, काबिलियत हासिल करने का करें प्रयास : DC हेमराज बैरवा

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने राज राजेश्वरी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में की अपील ,   नशे के उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों से किया आगे आने का आह्वान रोहित भदसाली।  हमीरपुर 11 सितंबर...
Translate »
error: Content is protected !!