सरकार की ओर से नशों के खिलाफ शुरू की मुहिम सराहनीय पर इस मुहिम के गरीब परिवार न शिकार हों जाए : भाजपा नेता ठंडल

by

* नशों को रोकना नेताओं की ड्यूटी नहीं पुलिस की ड्यूटी : सोहन सिंह ठंडल
* पुलिस की ओर से बड़े तस्करों को गिरफ्तार करने से नशों पर अंकुश लग सकता : ठंडल
* होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मौजूदा राज्य सरकार की ओर से नशों के खिलाफ शुरू की मुहिम एक सराहनीय प्रयास है यह बात भाजपा के सीनियर नेता सोहन सिंह ठंडल विशेष भेंट दौरान कही परंतु साथ ही उन्होंने मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा के सरकार ने तीन वर्ष बीतने के बाद यह प्रयास शुरू किया है सरकार पहले तीन वर्ष कहां थी जब के मौजूदा सरकार की ओर से सत्ता में आते ही यह ऐलान कर दिया था के बह नशों को पहल के आधार पर खत्म करेंगे और तीन वर्ष बीत जाने के बाद अब दिल्ली में हुई पराजय के बाद पंजाब में यह कार्यवाही शुरू की है जब के नशों का पंजाब में पहले भी प्रभाव था और। उस समय की सरकार ने भी प्रयास किया था उन्होंने कहा के मौजूदा सरकार की ओर से शुरू की गई इस मुहिम के तहत कई लोगों के घर तोड़े है और उनमें से मीडिया द्वारा दिखाए जा रहे घर बिल्कुल कच्चे और छोटे है अगर सरकार मुताबिक देखा जाए के यह घर बड़े नशा तस्करों के है तो प्रत्यक्ष रूप में देखा जा सकता है के यह घर काफी छोटे और कच्चे है इनमें कोई भी घर बड़ा या कीमती दिखाई नहीं देता उन्होंने कहा के इस मुहिम के तहत संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने से पहले जांच जरूर कर लेनी चाहिए ता के कोई गरीब जो किसी कारण नशे की लत में फंस गया है और उसके परिवार का पहले से ही हालात दयनीय है और पुलिस की ओर से उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और उसका घर तोड़ दिया उन्होंने कहा के राज्य के एक क्षेत्र में बहा के मौजूदा पार्टी के विधायक और कुछ नेता स्वयं ही नशों के खिलाफ मुहिम चला रहे है उन्होंने विशेष तौर पर इस भेंट दौरान जिक्र किया के उनके बतौर जेल मंत्री के कार्यकाल दौरान काफी प्रयास किया था और उस समय के डी जी पी और आई जी से नशों के मुद्दे को लेकर बात की थी तो सिवाए इस के समाधान या कानूनी कार्यवाही करने के उन पुलिस अधिकारियों की ओर से इन्हें कहा गया हम नशा बन्द करवा देंगे और आने वाले समय सरकार आपकी ही बनेगी तब उन्होंने जो नशा करते थे उनकी धरपकड़ कर भारी गिनती में जेलों में भेज दिया उन्होंने कहा के पुलिस की ड्यूटी है के नशे के बड़े तस्करों को पकड़े उन पर इस मुहिम के तहत कार्यवाही करें जिस से नशों पर अंकुश लग सकता है उन्होंने कहा के नशों को रोकना पुलिस की ड्यूटी है न के मंत्री या विधायकों की उन्होंने कहा के पुलिस को अच्छी तरह से मालूम होता है किस क्षेत्र में नशे का व्यापार चल रहा है और व्यापारी कौन है पर उसकी पहुंच कारण उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं होती और जो नशेड़ी होते है उन्हीं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करके फाइल बंद कर दी जाती है जब के पुलिस को अपनी जांच के दौरान यह जानना चाहिए के नशा आना शुरू कहां से हुआ इस तरह भी नशें पर अंकुश लग सकता है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कानून रद्द करने व न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने तक चलेगा किसान आंदोलन…. कामरेड दर्शन सिंह मट्टू।

गढ़शंकर – यूनाइटेड किसान मोर्चो द्वारा आज जियो कार्यालय के सामने धरनों के 152वे दिन हरबंस सिंह बछोही व कमरेड दर्शन सिंह मट्टू ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि जब तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा सरकार भारतीय छात्रों से अटेंडेंस और मार्क्स तक पूछने लगी – भारतीय छात्रों वापस भेजे जाने का डर

कनाडा में भारतीयों पर लगातार हमले हो रहे हैं। तीन भारतीय छात्रों की हत्या के बाद दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है। उधर कनाडा की सरकार भी भारतीय छात्रों को परेशान करने...
article-image
पंजाब

भगवंत मान ने तरनतारन में रोड शो कर ‘आप’ उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन

तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में रविवार को रोड शो का नेतृत्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6,736 परिवारों को भूमि आवंटन और शिकायत निवारण सेल गठित करने की सिफारिश : पौंग बांध विस्थापितों के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने राजस्व मंत्री को सौंपी रिपोर्ट

एएम नाथ। शिमला :  पौंग बांध विस्थापितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने आज यहां राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी को अपनी...
Translate »
error: Content is protected !!