गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by
हरोली में 60 लाभार्थियों को वितरित किए 10 लाख रुपये के सहायता राशि के चेक
रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के 60 लाभार्थियों को लगभग 10 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। घालूवाल में एक सादे आयोजन में लाभार्थियों को यह चेक प्रदान करते उन्होंने प्रदेश सरकार की गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित वर्गों के उत्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और इसी संकल्प के तहत यह सहायता राशि वितरित की गई है।
उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सरकार हर वर्ग के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, एसडीएम विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
सतत विकास पथ पर अग्रसर हरोली
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनकल्याण की गति निरंतर आगे बढ़ रही है। क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विस्तार के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। जल आपूर्ति, सिंचाई परियोजनाओं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इसके अलावा, हरोली को औद्योगिक और आर्थिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में सतत प्रयास जारी हैं। गरीबों, किसानों और छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजना
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एस्पायरिंग लीडर पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग को मिला

शिमला :हिमाचल प्रदेश को राज्य में मजबूत स्टार्टअप ईको सिस्टम डेवलप करने के लिए एस्पायरिंग लीडर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सोमवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य की ओर अग्रसर : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां कहा कि हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से प्रभावी कदम उठा रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतें सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी, पारदर्शिता के साथ करें विकास कार्य कृ राजेश धर्माणी

नवगठित देहरा हटवाड़ पंचायत कार्यालय का शुभारंभ एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 27 जून: प्रदेश सरकार में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने पूछा कि जयराम ठाकुर कैसे पता कि कोर्ट क्या फैसला सुनाने बाला : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सीपीएस की नियुक्ति का मामला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती...
Translate »
error: Content is protected !!