3 दिन में काटे 1,500 बाइकर के चालान -पुलिस ने हुड़दंग मचाने और नियमों की अवहेलना पर कसा शिकंजा

by
मंडी : पजांब और अन्य राज्यों से हिमाचल आ रहे बाइकर्स द्वारा हुड़दंग मचाने और नियमों की अवहेलना पर मंडी पुलिस कार्रवाई कर रही है। बाईकर्स की रेस पर मंडी पुलिस ने ब्रेक लगाई है। नियमों की अवहेलना पर पुलिस द्वारा तीन दिनों में लगभग 1,500 बाइकों के चालान किए गए हैं। वहीं पुलिस द्वारा इन लोगों से नियमों की पालना करने की भी अपील की जा रही है। इन दोपहिया वाहन चालकों द्वारा किए जाने वाले यातायात उल्लंघनों में बिना हेलमेट के वाहन चलाना, तीन लोगों का बैठाना, तेज गति से वाहन चलाना और वाहन चलाते समय मोबाइल फ ोन का इस्तेमाल करना शामिल है। इन उल्लंघनों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिससे न केवल वाहन चालक बल्कि अन्य सडक़ उपयोगकर्ता भी प्रभावित होते हैं।
मंडी में विभिन्न स्थानों पर स्थापित आईटीएमएस कैमरों द्वारा यह चालान किए गए हैं। जबकि पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना पर अलग से ई-चालान किए जा रहे हैं। पंजाब से हिमाचल घुमने आ रहे बाइकर्स हिमाचल में हुड़दंग मचा रह हैं। वहीं हिमाचल के कुल्लू, उना और अन्यों जिलों में इनके द्वारा मचाए जा रहे हुड़दंग के कई मामले सामने भी आ चुके हैं। मंडी में ऐसे हालत ना बने, इसलिए जिला पुलिस द्वारा विशेष रूप से इसपर ध्यान दिया जा रहा है और जगह जगह नाके लगाए जा रहे हैं। इन दिनों यह बाइकर्स मंडी से होकर कु ल्लू -मनाली की ओर गुरुद्वारा में दर्शनों के लिए निकल रहे हैं। जिस कारण मंडी पुलिस द्वारा कुल्लू -मनाली एनएच पर नाके लगाए जा रहे हैं। पंजाब के सैलानी प्रदेश में खूब हुड़दंग मचा रहे हैं। इससे प्रदेश का शंातिपूर्ण माहौल खराब हो रहा है। कई बाइकों पर आपत्तिजनक बैनर भी देखे जा रहे हैं। पुलिस ऐसे झंडों व बैनरों को उतार रही है। सदर पुलिस द्वारा रविवार को बिंद्राबणी, पंडोह और शहर में नाका लगाया गया था। नाके के दौरान पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना पर सौ चालान काटे गए। कुल्लू मनाली की ओर जा रहे पंजाब के बाईकर्स नियमों की अवहेलना करते हुए पाए गए। जिस पर पुलिस ने चालान काटा और हेलमेट लगाने की अपील भी की।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि सभी पर्यटकों का मंडी जिला में स्वागत है। लोग शंाति से आए और नियमों की पालना करें। यदि नियमों की अवहेलना करता कोई भी बाईकर पाया जाता है तो फिर कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। मंडी पुलिस तीन दिनों में 1500 बाइकों का चालान कर हुड़दंगियों को सबक सिखा चुकी है। वहीं यदि भविष्य में भी नियमों की अवहेलना होती है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल कॉरर्पोरेशन लिमिटेड ने भेंट किए कूड़ेदान

ऊना: इंडियन ऑयल कॉरर्पोरेशन लिमिटेड उत्तरी क्षे़त्र पाइपलांइस ऊना द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा 2021 के तहत आज प्रचालन प्रबंधक राहुल चौहान, वरिष्ठ प्रचालन अभियंता प्रफुल गंगल व सहायक फोरमैन सुभाष चंद ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पद की लालसा नहीं, संगठन के लिए समर्पित रहूंगी : प्रतिभा सिंह

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने हमेशा संगठन के हित में मजबूती से कार्य किया है और आगे भी पूरी निष्ठा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने पेश की एक नई मिसाल : कुलदीप सिंह पठानिया

पहली बार किसी सरकार ने आरंभ की सुख आश्रय योजना, विशेष राहत पैकेज जैसी योजनाएं हिमाचल दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने हमीरपुर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भव्य परेड की सलामी ली एएम नाथ। हमीरपुर...
article-image
पंजाब

संघर्ष से सफलता तक आई ए एस ओइशी मंडल की कहानी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : UPSC 2024 में ऑल इंडिया रैंक 399 हासिल करने वाली IAS ओइशी मंडल की कहानी जज़्बे और हौसले की मिसाल है। एक विशेष बातचीत में ओइशी मंडल ने अपने संघर्ष, असफलताओं...
Translate »
error: Content is protected !!