मशहूर कबड्डी खिलाड़ी जीता मोड़ की मौत : तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

by
 कपूरथला : पंजाब के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी जीता मोड़ की मौत हो गई है। जीता मोड़ कपूरथला जिले के काला सिंघा इलाके में रहते थे। वे कबड्डी के खिलाड़ी थे, हालांकि पिछले कुछ समय से विवादों में थे।  जीता मोड़ की सोमवार रात जालंधर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। रात को उन्हें तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
जीता मोड़ यूके के रहने वाले हैं लेकिन पंजाब से लेकर चंडीगढ़ तक उनका करोड़ों रुपये का प्रापर्टी का धंधा है। जीता का कुछ दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें वे घायल हो गए थे। निकटवर्ती साथियों के मुताबिक जीता दो दिन से परेशान थे और शराब का अत्यधिक सेवन कर रहे थे। सोमवार रात को हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में एक और मर्डर : चार अज्ञात मोटर साइकिल सवारों  द्वारा एक व्यक्ति को मारी गोली

गढ़शंकर, 9 नवम्बर: गढ़शंकर में आज एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सायं 7:30 बजे के करीब चार मोटरसाइकिल सवाल लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केरल से कादियान, जिला गुरदासपुर तक 3,600 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा की अहमदिया मुस्लिम यूथ विंग इंडिया ने की शुरुआत :

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा –   यात्रा के साइकिल सवार होशियारपुर के भुलवाड़ी स्थित सचदेवा स्टॉक के ऑफिस पहुंचे, जहां फिट बाइकर क्लब के अध्यक्ष श्री परमजीत सचदेवा जी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस...
article-image
पंजाब

माता चंद्र कांता भारद्वाज का निधन श्रद्धांजलि समरोह और रस्म पगड़ी 19 मई को : श्रद्धांजलि समारोह स्वर्ण पैलेस कोट फतूही में

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ,: भाजपा के सीनियर नेता और समाज सेवी संजीव कुमार पचनंगल की माता चंद्र कांता भारद्वाज जी का पिछले दिनों निधन हो गया था उनकी आत्मिक शांति हेतु आरंभ श्री गरुड़ पुराण...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने विभागीय मांगों का समाधान न होने के विरोध में 30 जून को मुख्यमंत्री के जालंधर आवास तक मार्च कर ‘विरोध पत्र’ देने की घोषणा

गढ़शंकर, 29 जून : शिक्षा को प्राथमिकता देने वाली आप सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग और उसके शिक्षा मंत्री के ढीले प्रदर्शन और अप्रैल-मई 2024 में डीटीएफ के साथ हुई कई बैठकों में दिए गए...
Translate »
error: Content is protected !!