गोली चलाए बिना भारत ने ले लिया पहलगाम का बदला

by
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले में 28 निर्दोष नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस कायराना हमले की जिम्मेदारी भले ही किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली हो, लेकिन भारत ने इसके पीछे सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।
हमले के 24 घंटे के भीतर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की. इसमें भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक 5 बड़े फैसले लिए. इससे पूरी दुनिया को साफ संदेश दे दिया गया कि भारत अब सिर्फ निंदा नहीं करेगा, कार्रवाई करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में हुई इस आपात बैठक में भारत ने ऐसी सर्जिकल डिप्लोमैटिक स्ट्राइक की, जिससे पाकिस्तान की कमर टूटती नजर आ रही है. गजब बात ये है कि इस स्ट्राइक में कोई भी गोली नहीं चली, फिर भी पाकिस्तान की बर्बादी पक्की है. खैर जानते हैं कि आखिर वो कौन से फैसले हैं, जो पाक के बर्बादी की कहानी लिखेंगे. सबसे पहला फैसला हुआ सिंधु जल समझौते को रद्द करने का. यह वही समझौता है, जिसके तहत भारत पिछले 60 सालों से पाकिस्तान को अपने हिस्से का पानी दे रहा था. लेकिन अब यह पानी रोकने की तैयारी हो चुकी है।
सिंधु जल रोकने से पाक पर क्या असर होगा?
सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों के जल पर पाकिस्तान की 80% खेती निर्भर करती है. इन नदियों पर बने कई डैम और हाइड्रो प्रोजेक्ट से पाकिस्तान बिजली भी पैदा करता है. ऐसे में पानी रोकने का भारत का यह कदम पाकिस्तान में पानी और बिजली दोनों की भारी किल्लत पैदा कर सकता है. इससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और आम जनजीवन दोनों प्रभावित होंगे।
अटारी पोस्ट बंद करने से पाक पर लगा ताला
दूसरा बड़ा फैसला अटारी बॉर्डर पोस्ट को बंद करने का हुआ है. भले ही भारत-पाक के बीच औपचारिक व्यापार पहले ही बंद था, लेकिन छोटे व्यापारियों के स्तर पर कुछ चीजों का लेन-देन चलता रहता था. अब अटारी पोस्ट बंद होने से ये छोटा लेन-देन भी पूरी तरह ठप हो जाएगा, जिससे पाकिस्तानी व्यापारियों को सीधा नुकसान होगा।
SAARC वीजा पर रोक लगाने अब पूरी एंट्री बंद
तीसरे बड़े फैसले के तहत भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए SAARC वीजा स्कीम को पूरी तरह खत्म कर दिया है. साथ ही उन पाकिस्तानी नागरिकों को भी भारत आने की इजाजत नहीं दी जाएगी जो पारिवारिक कारणों से यहां आते थे. इससे दोनों देशों के बीच मानव स्तर पर भी संपर्क खत्म हो जाएगा. साथ ही सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम भी दे दिया गया।
पाकिस्तानी उच्चायोग पर भी बड़ी कार्रवाई
भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा, थलसेना, वायुसेना और नौसेना सलाहकारों को सात दिन के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है. इसके साथ ही भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से भी सभी सलाहकारों को वापस बुला लिया है. इसका मतलब है कि अब दोनों देशों के बीच सैन्य या कूटनीतिक स्तर की कोई बातचीत संभव नहीं रह जाएगी।
पाकिस्तान पर भारत का सबसे बड़ा एक्शन
इन फैसलों के साथ भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब पाकिस्तान से हर तरह का रिश्ता खत्म करने की दिशा में बढ़ रहा है. न वीजा, न व्यापार और न ही कूटनीतिक संवाद. हर मोर्चे पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की रणनीति पर भारत ने अमल शुरू कर दिया है. पहलगाम के शहीदों का यह बदला कूटनीतिक हथियारों से लिया गया है, जिसने पाकिस्तान को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन महोत्सव पर धुंदन स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अर्की। वन महोत्सव के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, इको क्लब तथा स्काउट एंड गाइड के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाधार स्कूल की छात्रा : अमानत कौर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित

बीबीएन, 2 जून (तारा) : धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला की छात्रा अमानत कौर ने जवाहर नवोदय की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे इलाके में स्कूल तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है । शिक्षिका सरला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओम साई कम्प्लेक्स गुल्लरवाला में खाटू श्याम बाबा के नाम विशाल भंडारे का आयोजन

बद्दी, 18 जनवरी (तारा) : बद्दी साई रोड पर स्थित ओम साई काम्प्लेक्स गुललरवाला में श्री खाटू श्याम एवम सालासर मित्र मंडल परिवार की ओर से रविवार को तीसरे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में विशेष संवाद कार्यक्रम : DC , SP, ADM और SDM ने विद्यार्थियों से किया संवाद

कभी हारने की चिंता न करें बच्चे, सोच बड़ी रखें: DC अनुपम कश्यप एएम नाथ।  शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी हार से न डरें...
Translate »
error: Content is protected !!