5500 होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

by
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीमा सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की सीमाओं को और भी ज़्यादा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उन्होंने आला अफसरों के साथ एक अहम मीटिंग की। इस बैठक में एक ऐसा फैसला लिया गया है, जो पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को एक नई मजबूती देगा।
दरअसल, पंजाब सीमा पर दूसरी रक्षा पंक्ति को और सशक्त करने के लिए पूरे 5500 होमगार्ड जवानों की भर्ती करने का निर्णय लिया गया है! यह खबर न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों के लिए राहत की सांस लेकर आएगी बल्कि राज्य में चल रहे ‘ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ अभियान को भी एक नई धार देगी।
इन नव-भर्ती हुए जवानों को सीमा सुरक्षा बल  के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, राज्य के अलग-अलग सीमावर्ती जिलों में तैनात किया जाएगा। ज़ाहिर है कि सीमा पर जवानों की ये अतिरिक्त फौज घुसपैठ और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखेगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में बात करते हुए कहा कि अपने नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करना हमारी सरकार का सबसे बड़ा कर्तव्य है। मान सरकार पंजाब और पंजाबियों की सुरक्षा, जिसमें जान-माल की सुरक्षा भी शामिल है। इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राचीन दुर्गा मंदिर(भामेश्वरी मंदिर )भाम में मूर्ति स्थापना दिवस को समर्पित कलश यात्रा निकाली

*यह कलश यात्रा पूरे नगर की परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर पहुंची *25 मई रात्रि को पूनम दीदी वृंदावन वाले महामाई की महिमा का गुणगान करेंगी *होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव भाम...
article-image
पंजाब

Foundation day of Mata Ram

Deputy Commissioner Madam Komal Mittal attended the event as the chief guest *During this event, the village elders were honoured Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.21 :  Foundation day of Mata Ram Kaur Heritage Centre located in village...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

31 अक्टूबर तक कराई जा सकेगी वोट के लिए रजिस्ट्रेशन : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड की चुनावों के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई गई

 योग्य केसधारी व्यक्ति अपनी वोट जरूर बनवाएं – जिला निर्वाचन अधिकारी होशियारपुर, 18 सितंबर :  चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड के चुनावों के लिए जिला होशियारपुर में योग्य...
article-image
पंजाब

नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.2 किलो हेरोइन की बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर : युद्ध नशों विरुद्ध ‘ मुहिम के दौरान सीमा पार से हो रही नशा तस्करी को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक नशा तस्कर को...
Translate »
error: Content is protected !!