नेता प्रतिपक्ष ने पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर के निधन पर जताया शोक, जांच की मांग की

by

 

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की। उन्होंने कहा यह बहुत गंभीर मामला है। मैने विधानसभा सत्र के दौरान विमल नेगी जी की तलाश अभियान में तेजी लाने का मामला विधान सभा में उठाया था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आज उनका शव मिला है। इस मामले में बहुत सारे तथ्य सामने आ रहे हैं। परिजनों द्वारा भी उच्च अधिकारियों पर दबाव देने के आरोप लगाए जा चुके हैं। ऐसे में इस मामले की निष्पक्षता पूर्वक जांच होनी चाहिए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह हत्या है या आत्महत्या। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि वह परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच करें और यदि मामले में कोई भी दोषी हो तो उसे किसी सूरत में बख्शा न जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुहागरात पर पति राजा रघुवंशी के साथ इंटिमेट होना सोनम को नहीं आया था पसंद : प्रेमी को मैसेज करके बताया था

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम के हाथों हत्या कर दी गई, जिसने चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी शादी के महज पांच दिन बाद ही अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल चंबा में साइकलिंग द्वारा करेंगे मतदाताओं को जागरूक  – मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदाताओं की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भूकंप तैयारियों पर 9वां राज्य स्तरीय मेगा मॉक अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आज प्रदेश भर में 9वां राज्य स्तरीय मेगा मॉक अभ्यास आयोजित किया। यह मॉक अभ्यास घटना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर कॉलेज में बीबीए,बीसीए और पीजीडीसीए शुरू होने पर विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

एएम नाथ। शाहपुर, 31 जुलाई  :  राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत, समस्त प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का महाविद्यालय में बीबीए,बीसीए...
Translate »
error: Content is protected !!