नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ चक्का जाम स्थल पहुंचा भाजपा विधायक दल

by

परिजनों से मिलकर कहा, मामले की सीबीआई से होनी चाहिए जांच, राज्यपाल और केंद्र सरकार से उठाएंगे मामला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की भाखड़ा डैम से बरामद हुई लाश के साथ उनके कार्यालय के बाहर चक्का जाम कर रहे परिजनों से मिलने भाजपा विधायक दल नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में पहुंचा और काफी देर परिजनों से बात की इस दौरान परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच होनी चाहिये और जब तक पावर कारपोरेशन के तीनों प्रमुख अधिकारियों को सस्पेंड नहीं किया जाता है तो वे इस स्थान से उठेंगे ही नहीं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि इस मामले में सरकार का अब तक रवैया हैरानीजनक है लेकिन इस मामले में हमने विधानसभा में सरकार से निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच मांगी है। हम कल फिर इस मामले को उठाएंगे और राज्यपाल से मिलकर केंद्र सरकार से भी केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने को लेकर मिलेंगे।

उन्होंने बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये। जो भी दोषी हैं उनको बक्शा न जाए। परिजनों का आरोप है कि उन्हें बहुत प्रताड़ित किया जा रहा था और गलत काम करवाने के लिए दबाब डाला जा रहा था। परिजनों और कुछ कर्मचारी संगठनों ने कुछ संदिग्ध अधिकारियों के नाम भी बताए हैं जिस आधार पर कारवाई होनी चाहिये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाटी को मिला ST का दर्जा, कैबिनेट की मंजूरी के बाद नोटिफिकेशन जारी : दिव्यांग बच्चों के लिए खुलेगा आधुनिक शिक्षण संस्थान : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

मंत्री-विधायक ‘सरकार गांव के द्वार’ एएम नाथ। शिमला :   नए साल के पहले दिन आज प्रदेश सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में सिरमौर के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन लगभग 185 युवाओं ने क्लियर किया ग्राउंड टेस्ट

रोहित जसवाल। हमीरपुर 19 जनवरी। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को बिलासपुर जिले की तहसील झंडूता और हमीरपुर जिले की तहसील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से की भेंट : हिमाचल में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान स्थापित करने का आग्रह 

नई दिल्ली : तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, राजेश धर्माणी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट की। उन्होंने हिमाचल में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान...
Translate »
error: Content is protected !!