चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत का मामला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेष मीणा और डायरेक्टर देशराज को हटाया, IAS राकेश प्रजापति को अतिरिक्त कार्यभार

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में बड़ी अपडेट है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी व IAS हरिकेश मीणा और डायरेक्टर देशराज पावर कॉरपोरेशन में ड्यूटी नहीं देंगे।

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सरकार ने कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा और निदेशक (इलेक्ट्रिकल) देशराज को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया है। प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह/राजस्व) ओंकार शर्मा को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे मृतक अधिकारी के परिजनों, कर्मचारियों और अन्य पक्षों से बातचीत कर 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे। जांच की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार ने कॉरपोरेशन के शीर्ष अधिकारियों को उनके पद से हटाने का निर्णय लिया है। उनकी जगह 2012 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश प्रजापति को कॉरपोरेशन का नया एमडी नियुक्त किया गया है, जबकि निदेशक (सिविल) सुरिंदर कुमार को निदेशक (इलेक्ट्रिकल) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विमल नेगी की मौत को लेकर कर्मचारियों ने प्रबंधन पर दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। यह मामला विधानसभा और मीडिया में भी उठाया गया था। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है, जबकि सरकार ने भी अलग से प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सर्च आपरेशन : 62 महिलाओं सहित 120 के खिलाफ एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज ,एसटीएफ के आईजी आर के जायसवाल के नेतृत्व में 170 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने देनोवाल खुर्द में चलाया सर्च आपरेशन

गढ़शंकर : गांव देनोवाल खुर्द में पुलिस ने एसटीएफ के आईजी आरके जायसवाल के नेतृत्व में 170 कर्मचारियों ने नशा तस्करों के खिलाफ छे घंटे सर्च अपरेशन चलाया। जिसमें 120 नशा तस्करों के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी के देवीदेहरा में आयोजित किया गया “नमो नव मतदाता” सम्मेलन

युवा नव मतदाताओं को किया सम्मानित एएम नाथ। डलहौज़ी :  विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने आज बाथरी के देविदेहरा में भारतीय जानता युवा मोर्चा मंडल डल्हौजी द्वारा आयोजित “नमो नव मतदाता” सम्मेलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति कण्डाघाट के परिणाम घोषित

एएम नाथ।  कण्डाघाट  : वार्ड नम्बर-1 छावशा से अंजनेश कुमारी को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में अंजनेश कुमारी को 538, लीला देवी को 373, शकुन्तला को 295, सुनीता रोहाल करे 488 तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा के सियासी मौसम को समझने में भूल कर बैठे : अब अशोक तंवर का क्या होगा?

हरियाणा के कद्दावर दलित नेता अशोक तंवर एक बार फिर सियासी मौसम भांपने से चूक गए. पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे तंवर ने मतदान से 48 घंटे पहले कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!