नए मापदंड तय किए – बीपीएल परिवारों के चयन के लिए तय किए : इन बीमारियों से पीड़ित लोग भी सूची में होंगे शामिल

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए नए मानदंड तय किए हैं। संबंधित पंचायत सचिव की ओर से ग्राम सभा की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाएगी। यह पंचायत समिति में उपलब्ध धन के अंतर्गत सुनिश्चित की जाएगी तथा उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा।
सचिव ग्रामीण विकास राजेश शर्मा ने इन मानदंडों के आदेश जारी किए। नए आदेशों के अनुसार 18 वर्ष की आयु से कम आयु के अनाथ बच्चों वाले ऐसे परिवार जिनमें 59 आयु से अधिक के वृद्धजन सदस्य हैं और 18 से 59 आयु का कोई भी वयस्क सदस्य नहीं है, वे बीपीएल सूची में लिए जा सकेंगे।

बीपीएल सूची में ऐसे परिवार भी शामिल होंगे, जिनमें महिला मुखिया हो और 18 से 59 आयु का कोई भी वयस्क सदस्य नहीं है या जिनमें मुखिया में 50 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाला हो। इसके अलावा सभी बीपीएल सूची में शामिल होने के इच्छुक कोई भी परिवार प्रत्येक वर्ष 31 जनवरी तक लिखित रूप में आवश्यक घोषणा के साथ ग्राम पंचायत को आवेदन कर सकते हैं। बीपीएल सूची से हटाने की सिफारिश के लिए ग्राम सभा के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। संपूर्ण प्रक्रिया प्रत्येक वर्ष 15 मई तक पूरी कर ली जाएगी।

व्यस्क सदस्यों ने मनरेगा के तहत 100 दिन का काम किया हो। जिनके कमाने वाले सदस्य कैंसर, अल्जाइमर, पार्किंसंस, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं और वे स्थायी रूप से अक्षम हो गए हैं, वे भी इस सूची में आएंगे। पक्का मकान और आयकर देने वाले सदस्य इससे बाहर होंगे यह सालाना सीमा 36 हजार रुपये थी। अब यह 50 हजार रुपये होगी। एक हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले और जिनका कोई भी सदस्य सरकारी, अर्द्धसरकारी या निजी नौकरी में है, वे बीपीएल सूची से हटा दिए जाएंगे।
प्रत्येक परिवार के मुखिया से सादे कागज पर शपथ एवं घोषणापत्र लिया जाएगा कि उसके परिवार के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है। उसका परिवार आयकर नहीं देता है और उसके परिवार की समस्त स्रोतों से अर्जित वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं है। उसके परिवार के पास एक हेक्टेयर से अधिक भूमि नहीं है। उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या अर्द्धसरकारी या निजी नौकरी में नहीं है। यदि बीपीएल परिवार का कोई सदस्य ग्राम पंचायत में अपना नाम अलग परिवार के रूप में है दर्ज कराने के लिए आवेदन करता तो उस स्थिति में ऐसे नए परिवार को अगले 3 वर्षों तक बीपीएल सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एबीवीपी के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

शिमला (हरप्रीत कौर):  एबीवीपी के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की प्रदेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के शोध आयाम के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके सरकारी निवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढकरियाणा में दो दिवसीय माहुनाग मेला 14 व 15 मार्च को

पट्टा मेहलोग, 9 मार्च (तारा) ;  विकास खंड पट्टा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकरियाणा के ऐतिहासिक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हाड़ा मेहता स्थित श्री माहुनाग देवता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक हालात ठीक है तो क्यों रुकी हैं भर्तियां, डीए और क्यों बंद है हिम केयर, सहारा : जयराम ठाकुर

सदन में कहते हैं आर्थिक हालत ख़राब हैं और फिर मीडिया में कहते हैं नहीं हैं,   मुख्यमंत्री हर रोज़ दे रहे हैं हास्यास्पद बयान, सरकार तय कर ले कि क्या हैं हालात प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग को एक करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की

सेब के निर्बाध परिवहन के लिए अधिकारियों को सप्ताह भर 24 घंटे कार्य करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं रोहडू़ में पुनर्वास एवं पुनरूद्धार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!