राकेश टिकैत ने पंजाब सरकार को दे दिया अल्टीमेटम, किसानों को रिहा करो; वरना…

by

नई दिल्ली।  किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर को हिरासत में लिए जाने के मामले पर अब सियासत शुरू हो गई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई केंद्र सरकार के खिलाफ थी, लेकिन राज्य सरकार तो बेवजह ही कूद गई।

टिकैत बोले- पंजाब सरकार तो बेवजह इसमें कूद गई

किसान नेता राकेश टिकैत ने बातचीत में कहा, ‘हमारी लड़ाई तो केंद्र सरकार से है, लेकिन पंजाब सरकार तो बेवजह इसमें कूद गई है। जो भी किसान गिरफ्तार किए गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द छोड़ा जाए।’

उन्होंने कहा, ‘पंजाब सरकार के रास्ते का मामला है और वे इस मुद्दे पर किसानों के साथ बातचीत कर सकते थे। केंद्र सरकार चाहती है कि किसान और पंजाब सरकार के बीच टकराव बना रहे। हमारी यही मांग है कि किसानों को रिहा किया जाए। साथ ही पंजाब के सीएम को किसानों से बातचीत करनी चाहिए और समन्वय स्थापित करना चाहिए। हमारी मांगें केंद्र सरकार के पास हैं और पंजाब को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो पूरा आंदोलन पंजाब में चला जाएगा। अगर सरकार कार्रवाई करने में विफल रहती है तो पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। आंदोलन के तहत छत्तीसगढ़ और ओडिशा में पहले से ही बैठकें हो रही हैं। इस पूरे मामले में संयुक्त किसान मोर्चा फैसला लेगा और इस पर हम उनके साथ हैं।’

पुलिस ने धरने पर बैठे किसानों को हटा दिया
बता दें कि हरियाणा पुलिस ने गुरुवार सुबह विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए लगाए गए कंक्रीट के बैरिकेड्स हटाना शुरू किया। इससे पहले बुधवार को पंजाब पुलिस ने देर शाम धरना स्थल को खाली करा दिया और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों को हटा दिया।

इसके साथ ही प्रमुख किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर को हिरासत में ले लिया गया। किसान नेता शंभू बॉर्डर की ओर जा रहे थे, लेकिन मोहाली में पंजाब पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचक नामावली सत्यापन कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 8 अगस्त – जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम 21 जुलाई शुरू किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन अधिकार अधिनियम पर शिमला में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

एएम नाथ। शिमला : वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन व जागरूकता हेतु आज उपायुक्त कार्यालय शिमला के बचत भवन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला...
article-image
पंजाब

टाइपिस्ट को 10,000 रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

बठिंडा   : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बठिंडा जिला अदालत परिसर में कार्यरत टाइपिस्ट दीपक कुमार को 10,000 रुपये रिश्वत लेते...
article-image
पंजाब

टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया में 41 दिवसीय सुखमनी साहिब जाप तप समागम संपन्न होगा

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : जिला होशियारपुर के गांव टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी में 26वां महान गुरमत संत समागम एवं वार्षिक बरसी का आयोजन इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा...
Translate »
error: Content is protected !!