कुल्लू के पार्वती नदी में डूबे ITI के 2 छात्र, शव बरामद

by
एएम नाथ। कुल्लू  :  कुल्लू जिले में पार्वती नदी में डूबे दो आईटीआई प्रशिक्षु छात्रों के शव शुक्रवार (21 मार्च) को बरामद किए गए। गुरुवार (20 मार्च) दोपहर को नहाने उतरे दोनों छात्र गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी मौत हो गई. SDRF और पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों शवों को बरामद किया। यह हादसा लारजी के पास पिन पार्वती नदी में हुआ. मृतकों की पहचान धर्मेंद्र (18) और घनश्याम सिंह (18) के रूप में हुई है. धर्मेंद्र मुराह बालाचौकी और घनश्याम सिंह काहरा बालीचौकी के निवासी थे।
आईटीआई थलौट में पढ़ रहे थे दोनों
दोनों छात्र आईटीआई थलौट में पढ़ाई कर रहे थे और लारजी में बिजली बोर्ड में इंटर्नशिप के लिए आए थे. दोपहर में वे नदी में नहाने गए, लेकिन गहरे पानी और तेज बहाव के कारण डूब गए. उनके साथ अन्य साथी भी मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत घटना की सूचना प्रशासन को दी।
शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ शव
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन रात होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा. शुक्रवार सुबह SDRF और सुंदरनगर से आई गोताखोरों की टीम ने केवल 10 मिनट में शवों को बाहर निकाल लिया. गोताखोरों ने गहरे पानी में जाकर शवों को खोजा और सतह पर लाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र पहले भी हादसों के लिए कुख्यात रहा है।
प्रशासन ने की ये अपील
डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि नदी में नहाने से पहले सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें. क्षेत्र में कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं, इसलिए लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मॉनसून सत्र में आपदा से तबाही पर चर्चा : आमने-सामने हुए जयराम ठाकुर और सीएम सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। विधानसभा के पूर्व सदस्य गणेश दत्त भरवाला की मृत्यु पर शोक प्रकट करने के बाद विपक्ष ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रुक जाइए ….अगर गीजर पर 10 से 15 हजार खर्च करने का सोच रहे : मार्केट में टैप वाटर हीटर भी आ गया, जिसकी कीमत करीब 1200

जालंधर : मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है सुबह और शाम में सर्दी महसूस होने लगी है। वहीं कुछ ही दिनों में सर्दियों का मौसम अपने चरम पर पहुंच जाएगा। इस दौरान...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप : बिहार ने हिमाचल को 5-0 और महाराष्ट्र ने अंडेमान-निकोबार को 25-0 से हराया

हमीरपुर 21 नवंबर। महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के ग्रुप-एफ के मुकाबले मंगलवार को यहां अणु स्टेडियम में आरंभ हो गए। इनमें हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे, बिहार, अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लंज स्थित साईं मंदिर में किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

एएम नाथ। कांगड़ा : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध साईं मंदिर, लंज में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर परिसर में...
Translate »
error: Content is protected !!