टेंपो चालक नोटों से भरा बैग लेकर थाने पहुंचा : पुलिस अफसर भी हैरान, इनाम में मिले हजारों रुपये

by
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में टेंपो में बैठे चार कारोबारी आठ लाख की नकदी से भरा बैग टेंपो में ही भूल गए। बड़ी रकम टेंपो में मिलने के बाद चालक ने ईमानदारी बरती और अगले दिन पुलिस को सुबह ही बैग लाकर दे दिया। कारोबारियों ने खुश होकर चालक को 21 हजार रुपये इनाम दिए हैं।
बस अड्डे तक आए थे व्यापारी
ललितपुर के मडावरा निवासी दिवाकर का पुरानी गाड़ी खरीदने बेचने का काम है। बृहस्पतिवार को दिवाकर अपने साथी राजू, सौरभ और अरविंद के साथ गाजियाबाद वाहन खरीदने आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर चारों गोविंदपुरम से टेंपो में सवार होकर पुराने बस अड्डे तक आए।
नोटों से भरा था बैग
कारोबारियों के पास आठ लाख 23 हजार रुपये से भरा बैग भी था, लेकिन टेंपो से उतरते हुए बैग भूल गए। पीड़ितों को कुछ देर बाद बैग टेंपो में ही छुटने का एहसास हो गया था, लेकिन तब तक टेंपो लेकर चालक चला गया था।
पूरा नंबर नहीं हो पाया था ट्रेस
वहीं, पीड़ितों द्वारा काफी तलाश करने पर भी टेंपो नहीं मिला तो उन्होंने रात में सिहानी गेट पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर टेंपो तलाशने का प्रयास किया, लेकिन पूरा नंबर ट्रेस नहीं हो पाया। इसी बीच टेंपो चालक इंदरगढ़ी निवासी रवि कुमार टेंपो लेकर घर पहुंच गया।
बैग खोलकर देखा तो उड़ गए थे होश
रवि को बैग टेंपो में पीछे रखा दिखा। घर ले जाकर जब बैग खोला तो टेंपो चालक के होश उड़ गए। बैग में आठ लाख रुपये रखे थे। बताया गया कि टेंपो चालक को रातभर नींद नहीं आई। इसके बाद शुक्रवार सुबह चालक खुद बैग लेकर थाने पहुंच गया।
टेंपो चालक को मिला 21 हजार रुपये इनाम
पुलिस ने टेंपो चालक के आने के बाद व्यापारियों को सूचना देकर थाने बुला लिया। पुलिस की मौजूदगी में चालक ने व्यापारियों को उनके रुपये लौटा दिए। वहीं, व्यापारियों ने खुश होकर चालक को 21 हजार रुपये इनाम में दिए।  टेंपो चालक रवि ने ईमानदारी दिखाते हुए बड़ी धनराशि वापस की है। पीड़ितों को उनके रुपये वापस मिल गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Century Plyboards Leads in Social

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /April 6 : Century Plyboards (India) Limited, widely known for its excellent quality and world-class products, is also playing a significant role in social responsibility initiatives. Providing details, Deputy General Manager...
article-image
पंजाब

पंजाब उपचुनाव के सभी बूथों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग : चौकसी बढ़ाने के आदेश

 पंजाब की चार सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत लाइव वेब कास्टिंग होगी। इस बीच मतदान केंद्रों पर लोगों को सभी...
article-image
पंजाब

जसप्रीत सिंह संधू को एक लाख की लाटरी का इनाम निकला और इनाम की राशि एक लाख से बनाएगे गांव में गली  

राकेश शोरी लाटरी एजेंसी गढ़शंकर से राजश्री लाटरी की खरीदी थी टिकट गढ़शंकर : गांव बीरमपुर के जसप्रीत सिंह संधू को एक लाख की लाटरी का इनाम निकलने पर गांव में गली पर एक...
article-image
पंजाब

“जत्थेदार के फैसले पर अमरजीत चावला के सवाल, बोले- मेरा पक्ष सुने बिना कार्रवाई क्यों?”

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सदस्य और अकाली दल नेता अमरजीत सिंह चावला ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनके मामले में प्राकृतिक...
Translate »
error: Content is protected !!