6 भाइयों की मौत – मौत से पहले की सेल्फी हो रही वायरल : अंतिम विदाई देने आया पूरा शहर-एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

by
बीकानेर : बीकानेर के देशनोक इलाके में बीती रात हुई सड़क हादसे के बाद से पूरे शहर में शोक छाया हुआ है। देर रात एक कार पर कई टन भारी ट्रोला पलट गया, जिसमें राख भरी हुई थी। कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। दुखद बात यह है कि हादसे में मारे गए सभी 6 लोग रिश्ते में भाई थे। मौत से कुछ देर पहले उन्होंने एक सेल्फी ली थी, जो सोशल मीडिया पर वयारल हो रही है।
तीन एंबुलेंस में जब लाशें घर पहुंची तो मच गया कोहराम
हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई पूरी हुई और जब लाशों को घर भेजा गया तो मानो कोहराम मच गया । पुलिस ने तीन एंबुलेंस से पप्पू राम , मूलचंद, श्याम सुंदर, द्वारिका प्रसाद , करणी दान और अशोक कुमार के शव बीकानेर के ही नोखा इलाके में भेजें।‌ सभी नोखा और आसपास के क्षेत्र के रहने वाले थे ।
पूरा बीकानेर शहर 6 भाइयों के अंतिम संस्कार में पहुंचा
आज दोपहर में जब सभी के शव एक साथ श्मशान घाट ले जाए गए तो मानो पूरा शहर आया हो। शमशान घाट में इतनी भीड़ जमा हो गई की पैर रखने की जगह तक नहीं बची। इस घटना ने पूरे शहर को तोड़कर रख दिया । कोई सोच भी नहीं सकता था एक साथ एक ही बार में परिवार के 6 भाइयों की मौत हो जाएगी । सभी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया ।
मौत से पहले की सेल्फी हो रही वायरल
रिश्तेदारों को पुलिस ने बताया कि सभी लोग देशनोक इलाके में विश्वकर्मा भवन में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। परिवार की ही इस शादी में उन्होंने साथ में खाना खाया था और वहां से रवाना होने से कुछ घंटे पहले एक सेल्फी भी ली थी, जो अब वायरल हो रही है । किसे पता था यह आखरी सेल्फी होगी जो परिवार के पास यादगार के तौर पर रह जाएगी…..।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएसआर के तहत विकास कार्यों के लिए जिला में इस वर्ष खर्च किए जा रहे हैं 22 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया 

जिला मुख्यालय चंबा में सीएसआर से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा वासियों की विकास संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप सीएसआर के तहत विकास कार्यों को धरातल पर...
article-image
पंजाब

नगर कौसिंल गढ़शंकर में नव वर्ष के आगमन पर सुखमनी साहिब का पाठ करवाया

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर में हर वर्ष की तरह नव वर्ष के अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। जिसमें समस्त भारत वासियों को सुख शांति प्रदान करने व उन्नति के रास्ते प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 अप्रैल से पहले हों हिमाचल में पंचायत चुनाव : हाईकोर्ट

हिमाचल में पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए हाईकोर्ट ने दिया अंतिम फैसला कहा, पंचायतीराज विभाग, चुनाव आयोग और राज्य सरकार आपस में बैठकर पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए बनाए रणनीति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल ही भविष्य की असली डिग्री — संतोषगढ़ में छात्रों ने देखा हुनर का संसार

रोहित जसवाल । संतोषगढ़ :  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक क्षेत्र गोंदपुर जयचंद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र छात्राओं ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!