सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

by

ऊना 1 नवंबर: जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड ऊना के तत्वावधान में गगरेट विकास खण्ड के अंतर्गत ईसपुर, पंडोगा, पंजावर व भदसाली खास प्राथमिक सहकारी सभाओं के लिए आज पंडोगा सहकारी सभा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।
प्रशिक्षण शिविर में ऊनकोफैड के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण को अनिवार्य किया गया है, ताकि सहकारिता आन्दोलन में जागरूकता का अधिक से अधिक प्रसार हो और लोगों के आर्थिक व सामाजिक स्तर को उठाने में सहकारिता के माध्यम से मदद की जा सके। इन प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य आम जन तक सहकारिता का संदेश ग्रामीण स्तर पर पहुंचाना तथा लोगों की अधिक सें अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।
राजेंद्र शर्मा ने सभा के सदस्यों को उनके दायित्वों, अधिकारों व कुशल प्रबंधकीय व्यवस्था की जानकारियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंध कमेटी अपने दायित्व के प्रति अनभिज्ञ है तो किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से उन्हें मुक्त नहीं किया जा सकता है। प्रबंधक कमेटी सभा के विकास व विस्तार में जहां अपनी रचनात्मक भूमिका निभाती है, वहीं दूसरी तरफ सभा हर कार्य के लिए भी जिम्मेदार है। इसलिए सभा के किसी भी कार्य को अनुमोदन करने से पूर्व उसकी भलीभांति जांच करें। सभा के कार्य को सचारू रूप से चलाने के लिए सभा के कर्मचारियों व प्रबंधक कमेटी में आपसी समवंय, विश्वास व ईमानदारी को सुनिश्चित करें।
ऊनकोफैड के अध्यक्ष ने कहा कि सभाओं में प्रबंध कमेटियों को सजगता से अपनी भूमिका को सुनिश्चित करवाना चाहिए। सभा की प्रबंधक कमेटियां सभा का आडिट समयावधि में करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सहकारी सभाओं और बैंक की कार्यप्रणाली को विस्तार से चर्चा की। उनको ऋण लेने व बैंक की विभिन्न योजनाओं से अपने सदस्यों को लाभान्वित करने की जानकारी दी।
इस अवसर पर पंडोगा सहकारी सभा के सचिव व प्रधान, रमेश जसवाल सेवानिवृत्त अंकेक्षण, खण्ड निरीक्षक उमेश शर्मा, कांगड़ा सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार व जगमोहन उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल : देहरा के होशियार सिंह और जोगिंदर नगर के प्रकाश राणा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के जोगिंदर नगर विधानसभा के निर्दलीय एमएलए प्रकाश राणा और कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र देहरा के निर्दलीय एमएलए होशियार सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिलीज से पहले कंगना रनोट की Emergency पर बवाल : धमकियां मिल रही, फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट भी नहीं

कंगना रनोट  इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी  को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वे मूवी का प्रमोशन करने में बिजी है और दर्शक भी उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब है। हालांकि, सामने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित राजस्व सेवाओं को समयबद्ध प्रदान करना सुनिश्चित करें राजस्व अधिकारी – राघव शर्मा

ऊना, 10 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर उपलब्ध करवाएं। इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के विकास पर व्यय होंगे 600 करोड़ -11 लाख से पालमपुर पुस्तकालय का नवीनीकरण : आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 19 सितंबर : पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं पर लगभग 600 करोड़ से अधिक की राशि व्यय की जाएगी। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!