हैंडबाल प्रतियोगिता का ट्रायल आज संतोषगढ़ में

by

ऊना, 1 नवंबर: 30वीं राज्य स्तरीय महिला व पुरूष हैंडबाल प्रतियोगिता मंडी जिला के बलद्वाड़ा में 8 से 10 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। यह जानकारी जिला हैंडबाल संघ के महासचिव मुनीष राणा ने देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए 2 नवंबर को सांय 4 बजे रावमापा संतोषगढ़ में ऊना जिला के पुरूष व महिला हैंडबाल खिलाड़ियों का ट्रायल रखा गया है। जिसके आधार पर राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन समिति में एमएम गर्ग, अश्विनी सत्ती व कृष्ण कुमार शामिल रहेंगे। उन्होंने जिला के सभी खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित ट्रायल में भाग लेना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईसी संजौली शाखा में 100 पदों के लिए 22 सितंबर को होगी कैंपस इंटरव्यू

एएम नाथ । शिमला : जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एलआईसी ऑफ इंडिया, शाखा संजौली, शिमला में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 22 सितंबर, 2026 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज से 11 लोगों ने हिमाचल में गंवाई जान -7 मामलों में 14 लोगों से 11 करोड़, 05 लाख 79 हजार 319 रुपए की संपत्ति जब्त : सरकार ने विधानसभा में दी लिखित जानकारी

 एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल में पिछले ड़ेढ साल में (31 जुलाई तक) नशे की ओवर डोज से 11 लोगों की मौत हुई है। इसी अवधि के बीच नशे के 2947 मामले दर्ज हुए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 तहसीलदारों और एक कंसोलिडेशन ऑफिसर का तबादला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने बजट सत्र के बीच 12 तहसीलदार और एक कंसोलिडेशन ऑफिसर के तबादले किए हैं। तबादला आदेशों के अनुसार विनोद कुमार को नेरवा, रवीश चंदेल को नौहराधार, गुरमीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून कमजोर नहीं है, लेकिन महिलाएं अपनी इच्छा शक्ति रखें मजबूत : ममता कुमारी

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ , धर्मशाला, 9 दिसम्बर: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!