छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

by

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एक छात्र की छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई, पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। मृतक की पहचान किन्नौर जिले के निवासी अखिल के रूप में हुई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने घटना के सिलसिले में कुलपति और प्रो कुलपति का घेराव करने का फैसला किया है। यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई, जब वह छात्रावास से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह ने रिपोर्ट की पुष्टि की और कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है। इस बीच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने घटना के सिलसिले में कुलपति और प्रो कुलपति का घेराव करने का फैसला किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमारे समाज के बदलते चेहरे का आईना : हादसों में मरती मानवता और बढ़ता कंटेंट कल्चर

एएम नाथ। चम्बा : शनिवार सुबह एक कार हादसे में चम्बा और चुराह के मशहूर सिंगर जगदीश सोनी सड़क पर दर्द से कराह रहे थे। वह पल ऐसा था, जब इंसानियत को सबसे पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन इंद्रधनुष 2023 : 7 अगस्त से आरंभ होगा विशेष टीकाकरण अभियान, पूर्व में टीकाकरण से छूट चुके 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों तथा महिलाओं को विशेष रूप से लक्षित

ऊना, 4 अगस्त – मिशन इंद्रधनुष 2023 के तहत ऊना जिला में 7 अगस्त से एक विशेष टीकाकरण अभियान आरंभ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिमला प्रथम : DC ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

मंडी, 13 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं के तहत आज बॉलीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता का समापन उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया तथा विजेता टीमों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंकज राय ने IAS सेवा से लिया VRS : हिमाचल विद्युत नियामक आयोग के बने अध्यक्ष

सरकार ने 21 नवंबर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को दी मंजूरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने धर्मशाला में दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज...
Translate »
error: Content is protected !!