जेलों में बंद 450 किसानों को आज किया जाएगा रिहा : सामान की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर जारी

by
पंजाब हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को पिछले दिनों सरकार ने खत्म करा दिया. पुलिस ने बुलडोजर की मदद से सड़क पर लगे टेंट और बाकी सामान को भी हटा दिया है, इसके साथ ही कई किसानों को हिरासत में लिया था, जिनको रिहा करने को लेकर किसानों और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक देखने को मिली थी।
इस बीच किसानों के जेल में होने और उनके रिहा होने को लेकर पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने जानकारी दी है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि 19 मार्च से अब तक करीब 1400 किसानों को हिरासत में लिया गया था. इनमें से 800 किसानों को रिहा कर दिया गया है. इसके अलावा पंजाब के सीएम ने फैसला किया है कि महिलाओं, दिव्यांगों, मेडिकल समस्याओं वाले किसानों और 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को तुरंत रिहा किया जाएगा. यही कारण है क आज करीब 400 किसानों को रिहा किया जाएगा।
इस नंबर पर मिलेगी किसानों को जानकारी
आई जी ने बताया कि इसके अलावा हमने एक नोडल अधिकारी जसबीर सिंह बनाया है, जो पटियाला में तैनात एसपी स्तर के अधिकारी हैं. कोई भी किसान जिसे अपने सामान को लेकर किसी भी तरह की शिकायत है, वह उनसे संपर्क कर सकता है और उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा. किसी का कोई भी सामान हो उसकी हर जानकारी दी जाएगी. परेशान नहीं होना है आपको केवल फोन करना है, किसान किसी भी समय 9071300002 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, फिर कराए बॉर्डर खाली
पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ यह किसानों का आंदोलन खत्म कराया था. जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर, काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़, मनजीत सिंह राय, सुखजीत सिंह हरदोई झंडे समेत सभी बड़े किसान नेता बुधवार सुबह से चंडीगढ़ में केंद्र के साथ बैठक के लिए गए थे. पुलिस ने पहले बैठक से बॉर्डरों की तरफ वापस जाते किसान नेताओं को हिरासत में लिया. इसके बाद बॉर्डर पर कार्रवाई शुरु कर दी. पुलिस ने दोनों बॉर्डरों पर कार्रवाई करते हुए किसानों को बसों में बिठा लिया गया।
इसके बाद पुलिस ने मंच से लेकर किसानों द्वारा बनाए अस्थायी घरों व अन्य निर्माणों को बॉर्डर से हटा दिया. इसी तरह की कार्रवाई शंभू बॉर्डर पर की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

310 ग्राम नशीली पदार्थ सहित एक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। पुलिस चौकी बीनेवाल के अंतर्गत पड़ते अड्डा झुंगियां में एक व्यक्ति को पुलिस ने  310 ग्राम नशीली पदार्थ सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक के...
article-image
पंजाब

विधानसभा सत्र में शामिल होने से पहले अकाल तख्त से अनुमति लेगी कांग्रेस: बाजवा

बरनाला : पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि कांग्रेस विधायक 3 से 10 अगस्त तक प्रस्तावित विधानसभा सत्र में शामिल होने से पहले अकाल...
article-image
पंजाब

थानेदार(एएसआई ) पर बेटे की तेजधारो हथियारों से हमला कर की हत्या

फरीदकोट : पंजाब पुलिस के एएसआई के जवान बेटे पर फरीदकोट की ड्रीम सिटी कॉलोनी में तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार यह घटना गत रात्रि कालोनी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिलिंग दुनिया की सर्वोत्तम पैराग्लाइडिंग साइटों में शुमार : बीड़-बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से बढ़ी हिमाचल की प्रतिष्ठा : आर.एस. बाली

एएम नाथ। बीड़-बिलिंग 2 नवम्बर :- जिला कांगड़ा के बीड़- बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली...
Translate »
error: Content is protected !!