आम आदमी पार्टी को लगा किस बात का डर? दिल्ली विधानसभा की चलती कार्यवाही से भाग निकले आतिशी समेत बाकी विधायक

by
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी के सदस्य सदन की कार्यवाही छोड़कर चले गए। सोमवार से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है और मंगलवार को रेखा गुप्ता को बजट पेश करना है।  हालांकि सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में शोर शराबा किया और उसके बाद खुद ही विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता विधायक अनिल शर्मा को सदन में अपनी बात रखने के लिए अनुमति दी थी। हालांकि इसके पहले आम आदमी पार्टी के विधायक ‘महिला समृद्धि योजना’ की राशि को लेकर हंगामा करने लगे। आतिशी समेत AAP विधायकों ने सदन में सरकार से सवाल किया कि महिलाओं के खातों में 2500 रुपये कब आएंगे। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि AAP विधायक जानबूझकर हंगामा कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है। आतिशी भी इस दौरान अपनी कुछ बात रखने के लिए खड़ी हुईं, लेकिन स्पीकर ने अनुमति नहीं दी।
स्पीकर ने AAP विधायकों को दी चेतावनी
सदन में हंगामे को लेकर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को चेताया भी। उन्होंने कहा कि आप मुझे कार्रवाई के लिए मजबूर ना करें। अनुरोध है कि आप लोग बैठ जाएं। अनिल शर्मा पहले से अपनी बात रख रहे थे, जिसे उन्होंने आगे भी जारी रखा। इसी बीच आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। अहम ये है कि दिल्ली की पिछली सरकार के कामकाज पर आने वाली नई CAG रिपोर्ट से पहले AAP विधायक सदन से चले गए। स्पीकर ने भी कहा कि CAG रिपोर्ट आने वाली है, जो शायद उनको पसंद नहीं है।
विपक्ष के वॉकआउट पर बीजेपी का पलटवार
अजय महावर ने इस दौरान विपक्ष के वॉकआउट पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि CAG रिपोर्ट सदन में पेश होनी है। ये लोग (AAP) अपने ही गुनाहों से भयभीत हैं। जो चोर होता है वो अपनी परछाई से भी डरता है। बहाना लेकर ये लोग सदन से बाहर चले गए। क्योंकि उन्हें CAG रिपोर्ट के पटल को फेस नहीं करना था। ये विपक्ष की असली कहानी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार ने एक नई पेंशन स्कीम को दी मंजूरी : 25 साल की नौकरी पर 50% पेंशन, NPS, OPS नहीं अब होगी UPS

सरकार ने नई पेंशन स्कीम (NPS) की जगह अब सरकारी कर्मियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) यानी एकीकृत पेंशन योजना लॉन्च करने का फैसला किया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर सहमति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार पर कसा शिंकजा : भारतीय दंड संहिता की धारा 201 जोड़ी, मालीवाल के साथ मारपीट करने के आरोप में

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार के खिलाफ ‘सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने’ के लिए...
article-image
पंजाब

मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल : सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल में शामिल करवाया

नई दिल्ली– मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि मैं बिना शर्त वापसी कर रहा हूं। उऩको सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल...
article-image
पंजाब

माँ अन्नपूर्णा रसोई दसूहा ने पूरे किए सेवा के 4 वर्ष — मात्र ₹20 में भरपेट भोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माँ अन्नपूर्णा रसोई दसूहा ने मात्र ₹20 में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाकर सेवा के 4 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें निशुल्क भोजन...
Translate »
error: Content is protected !!