ढाबा में गोलीकांड : दोनों आरोपी गिरफ्तार, कमरे से देसी कट्टा, कारतूस भी बरामद

by
मंडी :  मंडी के समीप पुलघराट में बीती शुक्रवार रात हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने यूपी के मुजफ्फरनगर के दो सगे भाइयों को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों बल्ह घाटी के ढांगू स्थित किराये के कमरे में रह रहे थे।  पुलिस ने घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद की है।  पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मोहम्मद अजमल (25) और आजम (19) निवासी हाउस नंबर 260 गांव एवं डाकघर सुजडू जिला मुजफ्फनगर (उत्तर प्रदेश) बल्ह घाटी के ढांगू में किराये के कमरे में रहे थे। आरोपी एल्यूमीनियम फिटिंग का काम करते हैं। तकनीकी जांच के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंची और तथ्य पुख्ता करते हुए सोमवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना वाले दिन 21 मार्च को दोपहर करीब 2:00 बजे दोनों आरोपी नेरचौक से मंडी होते हुए बाइक पर भुंतर गए। शाम करीब 7:30 बजे तक भुंतर बाजार में लूटपाट की मंशा से घूमे। शातिर सॉफ्ट टारगेट दुकान ढूंढ रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मंडी की ओर रवाना हुए। दोनों ने टकोली और औट क्षेत्र में काफी समय बिताया। रात करीब 10:45 बजे मंडी पहुंचे। पुलघराट में ढाबे में खाना पैक करवाने के बाद इन्होंने करीब 11:45 बजे वारदात को अंजाम दिया।
दोनों आरोपियों के साथ किराये के कमरे में 13 वर्षीय उनका छोटा भाई भी रहता है। आरोपियों के कब्जे से मिले देसी कट्टे की फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी। आरोपियों के पास कुल दो कारतूस थे। इनमें एक घटना वाले दिन चलाया था, जबकि दूसरा बरामद कर लिया गया है। यह देसी कट्टा और कारतूस कहां से खरीदा, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
पुलिस ने जांच करते हुए फिलहाल आरोपियों के ठेकेदार से भी बातचीत की है। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर कब से ये दोनों यहां रह रहे थे और किस-किस के पास इन्होंने काम किया है।
यह है मामला
21 मार्च की रात को बाइक सवार दो युवकों ने मंडी के पुलघराट में ढाबा में खाना पैक करवाया। इसी दौरान गल्ले से नकदी निकाल ली और ढाबा में मौजूद एलईडी भी ले उड़े। ढाबा संचालक से और धनराशि की मांग की, लेकिन कुछ न होने की बात पर भड़के आरोपियों ने गोली चलाने की धमकी दे डाली। जाते हुए शातिरों ने गोली चला दी। इससे ढाबा संचालक के हाथ और गाल में चोटें आई हैं। पुलिस ने एएसपी सचिन हीरेमठ की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की और अब दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों को आरोपियों से क्रॉस वेरिफाई किया जाएगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है- साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी

एक अटैचमेंट • Gmail ने इनकी जांच की है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज्वाली में विकास कार्यों व योजनाओं पर समीक्षा बैठक आयोजित-पारदर्शिता पूर्वक राजस्व कार्यों का निस्तारण करें अधिकारी : डीसी हेमराज बैरवा

*उपायुक्त ने सरकारी स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं, फील्ड में विकास कार्यों का किया निरीक्षण* एएम नाथ। ज्वाली,11 दिसंबर :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि अधिकारी राजस्व कार्यों का पूर्ण पारदर्शिता पूर्वक निस्तारण करना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 17 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 15 दिसंबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 17 दिसंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते डीसी ऑफिस, गांधी चौक, अप्पर बाजार, लोअर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, अणु कलां, पूल्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत-गुरु रविदास का भक्ति दर्शन एवं साहित्य मानवता के कल्याण को समर्पित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

संत-गुरु रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कुलदीप सिंह पठानिया ने संत-गुरु रविदास जयंती की लोगों को दी शुभकामनाएं सामुदायिक भवन परिसर के विस्तार एवं सड़क निर्माण को जल्द शुरू करने के भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों ने शिटाके मशरूम की खेती करने के गुर सीखे

धर्मशाला, 23 अगस्त। फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जाइका समर्थित) के माध्यम से पालमपुर में स्थापित शिटाके मशरूम प्रशिक्षण केन्द्र में शिटाके मशरूम उत्पादन पर छः दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!