भर्ती अनियमितताओं पर कांग्रेस सरकार मौन : जयराम ठाकुर …. कहा, दोषियों को संरक्षण दे रही प्रदेश सरकार, पुलिस भर्ती की निष्पक्ष जांच हो

by

मन की बात’ से समाज को मिल रही नई दिशा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ जनआंदोलन बने : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और भर्ती घोटालों के दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। रविवार को शिमला के जाखू वार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों युवाओं का सरकार से भरोसा उठता जा रहा है।
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के हालिया कैंडल मार्च को राजनीतिक अवसरवाद बताते हुए कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही, वहां भर्ती परीक्षाओं में सबसे अधिक पेपर लीक और घोटाले सामने आए। उन्होंने राजस्थान और छत्तीसगढ़ का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल में भी पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों ने मास चीटिंग और गंभीर अनियमितताओं की लिखित शिकायतें दीं, लेकिन सरकार ने अब तक निष्पक्ष जांच नहीं कराई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में तत्काल सीबीआई जांच कराई गई थी, जबकि वर्तमान सरकार ने जांच में नामित अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्पष्ट जवाब देने की मांग की कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सख्त कानूनी प्रावधान लागू कर रही है, लेकिन कांग्रेस इन सुधारों का समर्थन करने के बजाय राजनीतिक माहौल बनाने में लगी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश का युवा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया चाहता है और सरकार को इस दिशा में गंभीर कदम उठाने चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज को प्रेरित करने और राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत करने वाला अभियान बन चुका है। उन्होंने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हिमाचल के 52 वीर जवानों के बलिदान को याद किया। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बताते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. जनक राज, संजय सूद, कर्ण नंदा, संजीव चौहान, संजीव देशटा, चंद्रशेखर, अंजुला ठाकुर, श्रीमती मनोचा, शालिंदर चौहान, रमेश गंगोत्रा, नमन, श्याम शर्मा तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला में 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा स्तनपान सप्ताह

शिमला   :  जिला शिमला में 1 से 7 अगस्त, 2023 तक स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस संदर्भ में उपायुक्त शिमला, आदित्य नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व स्तनपान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिसंबर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे पीजीआई ऊना अस्पताल निर्माण की समीक्षाः अनुराग

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल बैठक कर लिया फीडबैक ऊना, 26 नवंबरः केंद्रीय सूचना-प्रसारण तथा युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दिल्ली से एक वर्चुअल बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों को न्यूनतम समय में निपटाएं अधिकारी – DC जतिन लाल

ऊना, 14 फरवरी – जिला ऊना में राजस्व विभाग से संबंधित मामलों को सभी अधिकारी न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आम व्यक्ति के समय व धन की बचत हो सके।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवान् वाल्मीकि की शिक्षाओं से हो सकती, सभ्य तथा शिक्षित समाज की रचना : पूर्व सांसद खन्ना 

होशियारपुर 17  अक्टूबर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा भगवान् वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलते हुए हम सभ्य तथा...
Translate »
error: Content is protected !!