वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पर की विस्तृत चर्चा : ज़िला परिषद की विशेष बैठक की ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चंबा :  ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आज जिला परिषद कार्यालय के सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा करने के अलावा विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की गई।
बैठक में मनरेगा सेल्फ 2025-26 का अनुमोदन किया गया। अनुमोदित सेल्फ में विकास खंड जिला के सभी विकास करो के तहत 73619 कार्यों के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025-26 में 375 करोड़ रूपयों के कार्य शामिल है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत बनाई गई विभिन्न स्थाई समितियों के निर्णय अनुसार बैठक का आयोजन करना सुनिश्चित बनाया जाएगा।
साथ ही बैठक में यह भी चर्चा की गई कि विभागीय सहायक अभियंता द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अधीन निर्माणाधीन विभिन्न विकासात्मक कार्यों के निरीक्षण के लिए वाहन उपलब्ध करवाया जाए।
चर्चा की गई बैठक में जिला परिषद कार्यालय में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मचारी की समय अवधि खत्म होने पर यह निर्णय लिया गया कि कर्मचारी विभाग की आवश्यकता अनुसार कार्य करता रहेगा जिसके लिए बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में उपाध्यक्ष हकम सिंह, अध्यक्ष पंचायत समिति चम्बा गुरुदेव, खंड विकास अधिकारी भरमौर रमनवीर सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी मैहला बशीर खान सहित जिला परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्राई डे हिमाचल प्रदेश में 2 दिन रहेंगे : दुकानों, सार्वजनिक स्थलों, ढाबों आदि पर मादक पदार्थों की बिक्री पर पाबंदी रहेगी

एएम नाथ । ऊना । हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में प्रदेश में मतदान है। ऐसे में एक जून को यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा क्षेत्र सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं पुलिस की बड़ी कामयाबी, 518.4 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ l घुमारवीं : घुमारवीं  पुलिस ने सोमवार को कीरतपुर नेरचैक मनाली फोरलेन पर नियमित गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान बलोह टोल प्लाजा के पास भारी मात्रा में 518.4 ग्राम चिटटे के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कसुम्पटी के दोची में भूस्खलन से 18 घर खतरे की जद में, प्रशासन ने निर्माण कार्यों पर लगाई रोक

एएम नाथ। शिमला : शिमला जिले के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुजारली (जुन्गा रोड) के उपमहाल दोची में हुए भूस्खलन से करीब 18 घर प्रभावित हो गए हैं और कई मकान अभी...
Translate »
error: Content is protected !!