युद्ध नशियां विरुद्ध ?…. एसएचओ और एएसआई को नशा का मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

by

होशियारपुर, 1 अप्रैल : पंजाब सरकार नशे को खत्म करने के लिए ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान तहत पंजाब पुलिस नशे के तस्करों को पकड़ रही हैं तो दूसरी और कुछ पुलिस अधिकारी पंजाब सरकार के अभियान की हवा निकालने में जुटे हुए है। इस बात का मामला होशियारपुर जिले के पुलिस थाना बुलोवाल में सामने आया। यहां विजलेंस विभाग ने कार्यवाही करते हुए थाने में तैनात एसएचओ रमन कुमार व एएसआई गुरदीप सिंह को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

1,50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी :   विजलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि होशियारपुर जिले के असलपुर गांव के एक निवासी की तरफ़ से दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद यह गिरफ्तारियां की गईं हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे के खिलाफ उक्त थाने में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज थी तथा उक्त पुलिसकर्मी उसके बेटे को NDPS एक्ट की धारा 29 के तहत इस मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। शिकायत के अनुसार उक्त एएसआई ने एसएचओ की ओर से उसके बेटे को केस से हटाने की एवज में 1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन बाद में रिश्वत की राशि घटाकर 1 लाख रुपये कर दी गई।

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज  :  वहीं इस दौरान शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगते हुए दो पुलिस कर्मियों के बीच हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया और ऑडियो सतर्कता ब्यूरो को सौंप दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ जालंधर रेंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों, SHO रमन कुमार और ASI गुरदीप सिंह, को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

140 नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को 140 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार एसआई सुभाष चंद्र पुलिस पार्टी सहित गशत पर थे। स्थानीय नवांशहर मार्ग पर गांव...
article-image
पंजाब

खन्ना ने बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में लगने वाले कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सम्बन्धी ली बुलाई अहम् बैठक

होशियारपुर 17 अप्रैल  : पूर्व सांसद व बाबा औघढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने वर्धमान यार्न एंड थ्रेड्स के सहयोग से बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों को किया पदोन्नत : एडीजीपी रैंक, 10 अफसरों को डीआईजी तथा एक को आईजी

चंडीगढ़ :   पंजाब की आप सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों को पदोन्नत किया है। इनमें एक आईपीएस अफसर को एडीजीपी रैंक, 10 अफसरों को डीआईजी तथा एक को आईजी पदोन्नत किया है। इसके अलावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी के शिमला कार्यालय में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन डॉक्टर राजेश शर्मा जी ने शिष्टाचार...
Translate »
error: Content is protected !!