केजरीवाल ने नशा तस्करों को दी चेतावनी : पंजाब छोड़कर चले जाओ, वरना जिंदा नहीं बचोगे

by

लुधियाना। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय लुधियाना दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज किसी पार्टी के संबंध में या फिर चुनाव जीतने की बात करने नहीं आए हैं।

आज मुख्य उद्देश्य एक मिशन है, जिसमें पंजाब से नशा खत्म करना है। पंजाब ही नहीं, अन्य राज्यों में नशा है, लेकिन पंजाब की आप सरकार ने पिछले एक माह में जो काम किया है, वह किसी राज्य में नहीं दिखा। हजारों तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। उनके घर बुलडोजर से तोड़े जा रहे हैं।

कई किलो हेरोइन, चिट्टा, ड्रग्स बरामद हो रहे हैं। नशा बेचकर पैसा कमाने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसा करने वालों को सरकार गोली मारने में भी हिचकती नहीं है। स्पष्ट संदेश है कि नशा बेचना छोड़ दो या फिर पंजाब छोड़कर चले जाओ, वरना जिंदा नहीं बचोगे।

‘देशभक्त भगत सिंह की टोली है आप’

शिअद का नाम लिए बिना कहा कि पंजाब में नशा कौन लेकर आया, यह सभी जानते हैं। उनके मंत्रियों और विधायकों ने नशा बेचवाया है। पैसे के लिए पंजाब की जवानी बेच दी। ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा। उन्हें इसकी सजा इसी जिंदगी में मिलेगी। आम आदमी पार्टी इसे खत्म करेगी। आप कोई पार्टी नहीं, बल्कि देशभक्त भगत सिंह की टोली है।उन्होंने कहा कि पुलिस काम कर रही है और अब इस आंदोलन को जनता का बनाना होगा। जब तक तीन करोड़ लोग खड़े नहीं होंगे, नशा खत्म नहीं होगा। किसी से नहीं डरना है। पुलिस, प्रशासन और तंत्र आपके साथ है।

 

केजरीवाल  दिलाई सौगंध : मैं पंजाब की पवित्र धरती का सच्चा बेटा हूं। मै आप का सच्चा कार्यकर्ता हूं। आज पंजाब की मिट्टी की सौगंध खाता हूं कि मैं खुद नशा नहीं करूंगा। मैं अपने दोस्तों, परिवार और समाज को नशे से दूर रखने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं जहां नशा बिकता देखूंगा, उसकी सूचना पुलिस को दूंगा। डरूंगा नहीं, क्योंकि इस लड़ाई में रब मेरे साथ हैं। मैं नशा नहीं शिक्षा चुनूंगा। मैं बर्बादी नहीं, तरक्की चुनूंगा। मैं चुप्पी नहीं क्रांति चुनूंगा। मैं आप का सच्चा सिपाही होने के नाते सौगंध खाता हूं, जब तक पंजाब नशा मुक्त नहीं हो जाता, चैन से नहीं बैठूंगा। जय हिंद, इंकलाब जिंदाबाद, बोले सो निहाल, सत श्री अकाल।’

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टारगेट किलिंग और फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार : 3 अवैध पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस ,1 काले रंग की जाली नंबर वाली फोर्ड आइकन बरामद

पटियाला :  पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग व फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग...
article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष बदलने का मामला : राहुल-खरगे की बैठक में विजय इंदर सिंगला की मौजूदगी से फिर अटकलें तेज

नई दिल्ली :  राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में वीरवार को हुई कांग्रेस हाईकमान की बैठक में पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की मौजूदगी ने सूबे में सियासी हलचल पैदा...
article-image
पंजाब

गाँव की सरकार है ग्राम सभा : गढ़शंकर पहुंचा ग्राम सभा चेतना काफिला 

गढ़शंकर, 20 सितंबर: पंजाब भर के गांवों में लोगों के बीच ग्राम सभा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ‘पिंड बचाओ पंजाब बचाओ’ द्वारा 2 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक ‘ग्राम...
article-image
पंजाब

संत बाबा निदान सिंह जी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय फिटनेस एंड स्पोट्स इवेट करवाया

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से संत बाबा निदान सिंह जी पब्लिक स्कूल करतारपुर में दो दिवसीय फिटनेस एंड स्पोट्स इंवेट का आयोजन किया गया। इस फिटनेस एंड स्पोटस इंवेट...
Translate »
error: Content is protected !!