एचपीएसएस अधिकारी मनजीत बंसल बनीं संयुक्त सचिव, अतिरिक्त वित्त सचिव प्रदीप कुमार को सेवा विस्तार

by

एएम नाथ । शिमला : विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों पर उप सचिव (एचपीएसएस) मनजीत बंसल को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। बंसल को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-26 यानी 1,15,000- 2,07,900 के साथ 5,000 रुपये सचिवालय वेतन प्रति माह मिलेगा।

अधिकारी को इस आदेश के जारी होने की तिथि से एक माह की अवधि के भीत वेतन निर्धारण का विकल्प भी चुनना होगा। पदोन्नति होने पर बंसल अपने वर्तमान स्थान पर कार्य करना जारी रखेंगी।

वहीं सरकार ने एचपीएसएस अधिकारी प्रदीप कुमार में अतिरिक्त सचिव वित्त के पद पर 1 अप्रैल से 31 मार्च 2026 तक एक वर्ष की अवधि के लिए सेवा विस्तार दिया है। उनका वेतन वही हो, जो वह सेवा विस्तार से पहले ले रहे थे। विस्तार की अवधि के दौरान अधिकारी को कोई वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति स्वीकार्य नहीं होगी। प्रदीप कुमार सेवा विस्तार अवधि की समाप्ति के बाद 31 मार्च, 2026 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विक्ट्री संस्था ने डीसी राघव शर्मा को भेंट किए 2000 एन-95 मास्क

ऊना (11 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को विक्ट्री इंडिया नेशनल संस्था ने आज 2000 एन-95 मास्क भेंट किए। संस्था की ओर से विनय अग्निहोत्री व विशाल गर्ग से मास्क उपायुक्त को दिए। उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत-गुरु रविदास का भक्ति दर्शन एवं साहित्य मानवता के कल्याण को समर्पित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

संत-गुरु रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कुलदीप सिंह पठानिया ने संत-गुरु रविदास जयंती की लोगों को दी शुभकामनाएं सामुदायिक भवन परिसर के विस्तार एवं सड़क निर्माण को जल्द शुरू करने के भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान दिवस पर रहेगा सवेतन अवकाश : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदान वाले दिन 26 मई (प्रथम चरण), 28 मई (द्वितीय चरण) तथा 30 मई (तृतीय चरण) को राज्य सरकार द्वारा सवेतन अवकाश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिमला प्रथम : DC ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

मंडी, 13 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं के तहत आज बॉलीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता का समापन उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया तथा विजेता टीमों को...
Translate »
error: Content is protected !!