राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिवस

by

एएम नाथ । शिमला ।  शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन परिसर में बुरांश का पौधा रोपकर अपना जन्मदिवस मनाया। इस विशेष अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी मौजूद थीं।

राज्यपाल ने प्रसिद्ध जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के राज्यपालों, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राज्यपाल को दूरभाष से जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी राज्यपाल को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल को उनके जन्मदिवस पर बधाई देने के लिए राजभवन में एक सादे लेकिन गर्मजोशी भरे समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा ‘मुझे राज्य के लोगों का प्यार और समर्थन मिलता रहे, ताकि मैं इस प्रतिष्ठित पद की गरिमा को हमेशा बनाए रख सकूं और हिमाचल प्रदेश के विकास में योगदान दे सकूं।’ उन्होंने नशा निवारण अभियान की सफलता पर भी संतोष व्यक्त किया, जो अब एक पूर्ण आंदोलन में बदल गया है। उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कानून लाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल में जनता अपना बहुमूल्य योगदान सुनिश्चित कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिंका को पद्दी सूरा सिंह आढ़ती एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना

गढ़शंकर: अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह आढ़ती एसोसिएशन का आढि़तयों ने कमलजीत कुमार रिंका को अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह का अध्यक्ष चुना गया। इस समय बगीचा सिंह, कैप्टन महिंद्र सिंह, राजीव कुमार जीवा,...
article-image
पंजाब

खालसा साजना दिवस मौके मैडिकल जांच कैंप आयोजित : 150 मरीजों का चेकअप

गढ़शंकर, 13 अप्रैल: खालसा पंथ के साजना दिवस और बैसाखी को समर्पित एक नूर स्वयं सेवी संस्था पठलावा द्वारा गुरुद्वारा शहीद बाबा बेअंत सिंह गांव चौहड़ा, कोट पल्लियां में गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार...
article-image
पंजाब

पूर्व कैबिनेट मंत्री की ओर से 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

होशियारपुर :दलजीत अजनोहा : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने होशियारपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर नए सत्र में छात्रों की पहली पसंद बना

विभिन्न दाखिला केंद्रों से दाखिले को लेकर छात्रों में भारी उत्साह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातक व...
Translate »
error: Content is protected !!